मनोरंजन

Bigg Boss 19: फरहाना भट्ट की कड़ी बातें या ग्रीन फ्लैग गौरव खन्ना – जनता का कौन है प्रिय? फिनाले की पॉपुलैरिटी रैंकिंग में जानें किसे मिला कौन सा स्थान।

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 फाइनल के नजदीक पहुँच गया है, और यह जानना दिलचस्प है कि सबसे ज्यादा प्यार आखिरकार किस एक कंटेस्टेंट को मिला है। गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, प्रणीत मोरे और अमाल मलिक में से कौन विनर बनता है, यह देखना रोचक होगी लेकिन यह भी जानना जरुरी है कि किसे फैंस द्वारा सबसे ज्यादा प्यार मिला है। बिग बॉस तक ने इस रैंकिंग को साझा किया है, जो अंतिम हफ्ते में देखने लायक है। बिग बॉस 19 के विनर बनने की दौड़ में हर कंटेस्टेंट एक दूसरे पर भारी पड़ रहे हैं, लेकिन इस सब के बीच कौन बना जनता का पसंदीदा और पापुलैरिटी रैंकिंग में किसे शीर्ष स्थान मिलता है।

बिग बॉस 19 में इन दोनों कंटेस्टेंट के बीच टक्कर

फरहाना भट्ट की बात करें तो वह कई हफ्तों से टॉप रेस में बनी हुई हैं, जहाँ गौरव खन्ना के साथ उनका दबदबा स्पष्ट देखा जा रहा है। आखिरी हफ्ते की रैंकिंग में फरहाना ने इस बार बिग बॉस 19 की पापुलैरिटी रैंकिंग जीत ली है और फिर से पहले स्थान पर आ गई हैं। वहीं दूसरे स्थान पर गौरव खन्ना हैं। जनता से सबसे ज्यादा प्यार पाने वाले कंटेस्टेंट में अमाल मलिक को तीसरे स्थान पर देखा गया है।

Bigg Boss 19 की पॉपुलैरिटी रैंकिंग में कौन है बॉटम 2

बिग बॉस 19 में प्रणीत मोरे को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन प्यार पाने वाले कंटेस्टेंट की सूची में उन्हें चौथे नंबर पर बताया गया है। वहीं, एंटरटेनमेंट की देवी के नाम से मशहूर तान्या मित्तल को 5वें नंबर पर स्थान मिला है।

सलमान खान के शो बिग बॉस 19 के विनर का नाम जानने में अब महज कुछ घंटे बाकी हैं, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन विनर की ट्रॉफी अपने नाम करने में सफल होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights