Baba Ramdev Viral Video: शरीर में सूजन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक मानी जाती है। इसके कारण विभिन्न हो सकते हैं। यदि समय पर इसका रोकथाम नहीं किया गया तो यह जानलेवा साबित हो सकता है। शरीर में सूजन दिल की बीमारियों, लिवर, किडनी, थायराइड, संक्रमण, एनीमिया या एलर्जी का परिणाम हो सकता है। शरीर पर दिखाई देने वाली सूजन कई बार गंभीर भीतर की बीमारी का संकेत दे सकती है। इससे बचने के उपाय योग गुरु स्वामी रामदेव बता रहे हैं। उन्होंने अपनी वीडियो में इससे बचने के तरीकों के बारे में जानकारी दी है.
Baba Ramdev Viral Video में जानें सूजन से बचने के तरीके
बाबा रामदेव का कहना है कि शरीर में सूजन से बचने के लिए अनुलोम-विलोम करना चाहिए। इसके साथ-साथ कपालभाति प्राणायाम भी किया जा सकता है। ऐसा करने से शरीर की सूजन कम हो जाती है.
देखें वीडियो
इस उपाय से भविष्य में किसी भी प्रकार की सूजन से बचा जा सकता है। इस समय शरीर की सूजन को कम करने के लिए नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। जौ का आटा, दलिया या इससे बनी किसी भी चीज का सेवन किया जा सकता है। इससे सूजन में कमी आएगी। योग गुरु का कहना है कि इस दौरान गोखरू, पुर्नवा, वरुण की छाल का सेवन करना चाहिए। ये सूजन को कम करने में मददगार होते हैं। लिवर और किडनी के मरीज सर्वक्लप और वृक्कदोषहर क्वाथ का सेवन कर सकते हैं, जो कि काढ़े के रूप में लाभदायक है। नीम और पीपल के पत्तों का रस पीने से भी सूजन से राहत मिल सकती है.
सूजन आने पर क्या ना खाएं?
जब शरीर में सूजन हो, तो खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान लापरवाही करने पर गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इस समय चीनी, प्रोसेस्ड फूड, ट्रांस फैट, रिफाइंड कार्ब्स, शराब, रेड मीट और तले हुए भोजन से परहेज करना चाहिए। यदि ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन जारी रखा जाए तो ये गंभीर बीमारियों को और बढ़ा सकते हैं। समस्या बढ़ने पर डॉक्टर से संपर्क करें और उचित इलाज कराएं.
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव के रूप में देखा जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।








Leave a Reply