Avatar: Fire And Ash Box Office Collection Day 1: जेम्स कैमरुन की बहुप्रतीक्षित मूवी ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ 19 दिसंबर को रिलीज हुई है। यह हॉलीवुड फिल्म 2025 की सबसे महंगी मानी जा रही है, जिसका बजट लगभग 400 मिलियन डॉलर है। अवतार के पहले और दूसरे भाग को देखने वालों ने रिलीज से पहले ही दावा किया था कि इसे ऑपनिंग डे पर 380 मिलियन डॉलर के आसपास कमाई मिलेगी। यदि आप पैंडोरा वासियों के नए दुश्मनों को बेहतरीन ग्राफिक्स और एनीमेशन के साथ देखना चाहते हैं, तो वीकेंड पर टिकट बुक करने से पहले यह जान लें कि इस मूवी ने भारत में कितनी करोड़ का संग्रह किया है?
Avatar: Fire And Ash Box Office Collection Day 1 कितना हुआ?
‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने ऑपनिंग डे पर 20 करोड़ रुपए से भारत में अपने कलेक्शन की शुरुआत की है।

वहीं, इस विज्ञान और फिक्शन पर आधारित फिल्म ने विश्व स्तर पर 500 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इस तरह की खबरें भी आ रही हैं कि जेम्स कैमरून की यह फिल्म 2025 की सबसे बड़ी ऑपनर फिल्म है। वीकेंड पर इसकी कमाई और भी बढ़ सकती है। भारत में अवतार 3 का उतना भौकाल नहीं देखा गया, जितना अपेक्षित था। आपको बता दें, निर्देशक जेम्स कैमरून की यह हिट फ्रैंचाइज़ी अवतार का तीसरा भाग है। इससे पहले उन्होंने ‘टाइटैनिक’ और ‘टर्मिनेटर’ जैसी फिल्में भी बनाई हैं। भारत में हुए कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk द्वारा जारी किए गए हैं।
‘जेम्स कैमरुन’ की ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ फिल्म की स्टोरी क्या है?
हॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ की कहानी दूसरी मूवी ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ से आरंभ होती है। इसमें पानी और आसमान में रहने वाले लोगों के बीच युद्ध चल रहा है। पैंडोरा के वासी इस बार ज्वालामुखी और आसमान में बसने वाले अपने दुश्मनों से निपटते हुए दिखाई देंगे। जेम्स कैमरुन की यह फिल्म 3 घंटे 17 मिनट लंबी है, जिसमें आपको उच्च तकनीकी ग्राफिक्स के साथ अद्भुत एनिमेशन देखने को मिलेगा। फिल्म में सीजीआई की डिटेलिंग की काफी तारीफ की जा रही है। यह एक्शन और एडवेंचर से भरपूर मूवी है।



