Avatar: Fire And Ash Box Office Collection Day 3: अपने अद्वितीय ग्राफिक्स, एनीमेशन और टेक्नोलॉजी के साथ, ‘अवतार 3’ ने वैश्विक दर्शकों के दिलों पर राज कर लिया है। जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवतार फायर एंड ऐश’ का वैश्विक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 257 मिलियन डॉलर बताया जा रहा है। यह कमाई केवल तीन दिनों की है। फिल्म का बजट 400 मिलियन डॉलर के करीब है। भारत में इसका मुकाबला आदित्य धर की ‘धुरंधर’ से है। रविवार को बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रभाव देखा गया है।
Avatar: Fire And Ash Box Office Collection Day 3 में कितने कमाए?
‘अवतार फायर एंड ऐश’ को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने विश्व स्तर पर 257 मिलियन डॉलर की कमाई की है।

रविवार को भारत में कलेक्शन 25 करोड़ रुपए रहा। शनिवार को यह आंकड़ा 22.25 करोड़ रुपए था। भारत में फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 19 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। ‘अवतार फायर एंड ऐश’ की कुल कमाई भारत में 66.25 करोड़ रुपए हो चुकी है। आने वाले दिनों में यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।
‘अवतार फायर एंड ऐश’ ने क्या ‘धुरंधर’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर कितना डाला असर?
इस समय भारत में बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर’ का बड़ा क्रेज देखने को मिल रहा है। ‘धुरंधर’ ने रविवार को अपने 17वें दिन 38.50 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया।

दुनियाभर में धुरंधर की कमाई लगभग 845 करोड़ रुपए है। आदित्य धर की इस फिल्म ने जेम्स कैमरुन की ‘अवतार फायर एंड ऐश’ को अच्छी टक्कर दी है। रविवार को ‘अवतार 3’ का भारत में कलेक्शन 22 करोड़ रुपए था। ‘धुरंधर’ पर ‘अवतार 3’ का उतना प्रभाव नहीं पड़ा है, जितना अनुमानित था। ये बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े Sacnilk द्वारा जारी किए गए हैं।



