Aryan Khan: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के पुत्र ने फिर से मीडिया के सामने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उनकी खूब सराहना हो रही है। अपने पिता के स्टाइल में, उन्होंने अपनी पहली वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के लिए अवॉर्ड लेते समय मंच पर आए। यहां पर एक्टर ने जिस देसीपन के साथ बात की और उनका जो अंदाज था, वो पूरी तरह से पिता शाहरुख खान की नकल लग रहा था। उन्होंने अपनी पहली निर्देशित सीरीज का अवॉर्ड अपनी मां के नाम समर्पित किया। ‘एनडीटीवी इंडियन ऑफ द ईयर इवेंट’ में आर्यन खान ने सबका ध्यान खींचा। उनके अंदाज को देख एक यूजर ने तो धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य धर से अपनी फिल्म में लेने की अपील की। इसके साथ ही, स्टार किड्स में उन्हें सबसे बेहतरीन बताया है।
Aryan Khan ने अपने पहले अवॉर्ड लेते वक्त दिल को छू लेने वाली बातें कहीं
आपको बता दें, शुक्रवार की रात को ‘एनडीटीवी इंडियन ऑफ द ईयर इवेंट’ में आर्यन खान को बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला है। अवार्ड लेते समय आर्यन खान ने मंच पर आकर हिंदी में अपनी बात कहते हुए कहा, “यह मेरा पहला अवार्ड है और मुझे उम्मीद है कि मुझे और भी बहुत सारे अवार्ड मिलेंगे क्योंकि मेरे डैड की तरह मुझे भी अवार्ड बहुत पसंद हैं, लेकिन यह अवार्ड उनके लिए नहीं है।
यह अवार्ड मेरी मां के नाम है क्योंकि मेरी मां मुझसे हमेशा कहती हैं जल्दी सोना, लोगों का मजाक नहीं उड़ाना और गाली-गलौज बिल्कुल नहीं करना; और आज इन्हीं सभी बातों के लिए मुझे यह अवार्ड मिला है। मेरी मां को दुनिया की सबसे खुश महिला बनाने के लिए धन्यवाद और मुझे पता है कि आज घर जाकर मुझे थोड़ी कम डांट पड़ेगी।”
आर्यन खान की तारीफ कर रहे यूजर्स
आर्यन खान की इस स्पीच का वीडियो POSITIVE FAN नामक एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा है, ‘क्या भाषण था! सच में “देसी मुंडा” है! दूसरे नेपो किड्स से अलग, वो हिंदी में बोलते हुए नजर आए।’ आर्यन खान के इस अंदाज को देख एक यूजर लिखते हैं, ‘आदित्य धर की नई फिल्म में आर्यन खान को लें, सिर्फ इसकी घोषणा करके एडवांस बुकिंग से 2000 करोड़ नहीं कमाए तो आर्यन खान एसआरके का बेटा नहीं और धर यामी गौतम के पति नहीं।’ वहीं, दूसरा यूजर लिखता है, इसकी हिंदी बांद्रा वालों जैसी नहीं है। कई लोग यह भी कह रहे हैं कि ये अपने पिता की हू-ब-हू कॉपी है।



