Apple iPhone 18: इस वर्ष आईफोन प्रेमियों को नई एप्पल आईफोन श्रृंखला का इंतजार करना होगा। इस बीच, एप्पल आईफोन 18 के बारे में कुछ चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। लीक में बताया गया है कि एप्पल इस साल नई आईफोन श्रृंखला लॉन्च नहीं करेगा। इसके बजाय, टेक कंपनी अपना फोल्डेबल एप्पल फोन बाजार में ला सकती है। हालांकि, यह अभी केवल अटकलों पर आधारित जानकारी है। कुछ अन्य रिपोर्टों में कहा गया है कि आईफोन 18 श्रृंखला समय पर ही लॉन्च हो सकती है।
Apple iPhone 18 कब देगा दस्तक?
रिपोर्ट्स के अनुसार, कहा गया है कि एप्पल आईफोन 18 को सितंबर 2026 में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, टेक कंपनी नई आईफोन श्रृंखला को ग्लोबल मार्केट में कुछ महीनों पहले उतार सकती है। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
एप्पल आईफोन 18 लीक प्राइस डिटेल्स
हालिया खबरों के अनुसार, आगामी एप्पल आईफोन 18 का संभावित मूल्य 89999 रुपये से शुरू हो सकता है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 109999 रुपये रहने की संभावना है।
डिजाइन में मिल सकता है खास अपग्रेड
जानकारी के मुताबिक, आने वाले एप्पल आईफोन 18 का डिजाइन थोड़ा बदला हुआ हो सकता है। इसके लिए फोन निर्माता विशेष तैयारियों में जुटी हुई है। आगामी आईफोन के फ्रंट में मजबूत स्क्रीन और बैक साइड पर ग्लास पैनल आने की संभावना है। इसके अलावा, आईफोन का वजन भी कम होने की खबर है, जिससे इसे हाथ में लेना आसान होगा। साथ ही, इसमें कई नए रंग भी देखने को मिल सकते हैं।
| स्पेक्स | एप्पल आईफोन 18 की लीक डिटेल्स |
| चिपसेट | A20 PRO |
| रैम-स्टोरेज | 12GB-256GB |
| डिस्प्ले | 6.5 इंच |
| रिफ्रेश रेट | 120Hz |
| बैटरी | 4500mAh |
| चार्जर | 45W |
| रियर कैमरा | 48MP+48MP |
| सेल्फी कैमरा | 20MP |
शक्तिशाली प्रोसेसर और बड़ी बैटरी दूर करेंगे सारी परेशानी
दूसरी ओर, कुछ अतिरिक्त रिपोर्टों में बताया गया है कि एप्पल आईफोन 18 में ए20 प्रो चिपसेट हो सकती है। यह काफी शक्तिशाली होगी, और कंपनी अपनी इनहाउस चिप भी जोड़ सकती है। इससे आईफोन की स्पीड और परफॉर्मेंस पर सकारात्मक प्रभाव दिख सकता है। इसके अलावा, इसमें एक बड़ी बैटरी की उम्मीद है, जिससे एप्पल उपयोगकर्ताओं को सुविधा मिलने की संभावना है। 4500mAh की बैटरी के साथ 45W का वायर्ड चार्जर जबरदस्त प्रदर्शन कर सकता है। हालांकि, इस बारे में कंपनी ने अब तक कुछ भी पुष्टि नहीं की है।



