Apple Fitness Plus: जिम और योगा सेंटर को कहें गुडबॉय! लंबे इंतजार के बाद भारत में लॉन्च हुआ Apple Fitness Plus, जानिए इसके कई फायदें!

Apple Fitness Plus: एआई यानि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के दौर में एप्पल ने एक ऐसी सेवा लॉन्च की है, जो लाखों लोगों के जीवन को सरल बना सकती है। आजकल अधिकांश लोग फिटनेस के प्रति जागरूक हैं। यदि आप भी जिम या योगा सेंटर्स जाते हैं, तो अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। हम आपको रोजाना का वर्कआउट या योगा छोड़ने के लिए नहीं कह रहे हैं, बल्कि एप्पल फिटनेस प्लस आपके लिए घर पर ही कई सुविधाएं उपलब्ध कराता है। ऐसे में अब जिम और योगा सेंटर्स जाने की आवश्यकता नहीं है।

Apple Fitness Plus सर्विस भारत में हुई लॉन्च

टेक कंपनी एप्पल ने 2020 में फिटनेस प्लस सेवा को वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया था। लेकिन इसे भारत में अब पेश किया गया है। ऐसे में अब भारतीय उपयोगकर्ता एप्पल की इस विशेष फिटनेस सेवा का लाभ उठा सकते हैं।

एप्पल फिटनेस प्लस की कीमत क्या है

कंपनी ने जानकारी दी है कि एप्पल फिटनेस प्लस सेवा 15 दिसंबर 2025 से उपलब्ध होगी। यह सेवा सब्सक्रिप्शन आधारित है, जिसके लिए कीमत 149 रुपये प्रति माह या 999 रुपये प्रति वर्ष निर्धारित की गई है। इस सब्सक्रिप्शन को परिवार के पांच और सदस्यों के साथ साझा किया जा सकता है।

सिर्फ इन उपयोगकर्ताओं को मिलेगा फिटनेस सेवा का लाभ

यह सेवा केवल एप्पल उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है। इसका उपयोग आईफोन 8 या उससे ऊपर के उपकरणों पर किया जा सकता है, जो आईओएस 16.1 ओएस वर्जन के साथ चल रहे हैं। इसके अलावा, एप्पल वॉच सीरीज 3 या उससे ऊपर के सभी मॉडल्स के माध्यम से इसका लाभ उठाया जा सकता है। कंपनी ने दावा किया है कि जो उपयोगकर्ता एप्पल फिटनेस प्लस सेवा के लॉन्च के समय एप्पल वॉच, आईफोन, आईपैड, ऐप्पल टीवी, एयरपॉड्स प्रो 3, या पॉवरबीट्स प्रो 2 खरीदेंगे, उन्हें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के तीन महीने की सेवा मुफ्त मिलेगी।

फिटनेस सेवा में मिलेंगी ये सारी सुविधाएं

अमेरिकी टेक कंपनी के अनुसार, एप्पल फिटनेस प्लस सेवा का सब्सक्रिप्शन लेने वाले लोगों को 12 विभिन्न प्रकार के वर्कआउट उपलब्ध होंगे। इनमें स्ट्रेंथ, योगा, पिलेट्स, डांस, साइकिलिंग, किकबॉक्सिंग, और मेडिटेशन शामिल हैं। कंपनी ने बताया है कि वर्कआउट का एक सेशन 5 मिनट से लेकर 45 मिनट तक हो सकता है। इसके अलावा, उपयोगकर्ता अपने कार्यक्रम के अनुसार अपनी फिटनेस योजना में परिवर्तन कर सकते हैं। ट्रेनर और संगीत के आधार पर शेड्यूल निर्धारित कर सकते हैं। इस दौरान उपयोगकर्ताओं को उनकी गतिविधियों की जानकारी एप्पल के कनेक्टेड उपकरणों की स्क्रीन पर प्राप्त होती रहेगी।

  • Related Posts

    Vivo X300 5G: 512GB स्टोरेज और बिना लाइट HD तस्वीरें कैद करने वाला स्मार्टफोन अब 8000 रुपए सस्ता, Google Gemini प्रदान करेगा अद्वितीय अनुभव

    Vivo X300 5G: वीवो की एक्स सीरीज अपने उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे और प्रदर्शन के लिए प्रसिद्ध है। इसलिए, भारत ही नहीं बल्कि विश्वभर में लोग इसके अगले फोन का…

    IQOO 15 5G: 7000 mAh बैटरी, उच्च गति प्रोसेसर और पेशेवर कैमरे वाला फोन अब सस्ता, गेमर्स और व्लॉगर्स के लिए 6000 रुपये की बड़ी छूट पर बुक करें।

    IQOO 15 5G: यदि आप फोटोग्राफी के साथ व्लॉगिंग के शौक़ीन हैं, तो आईक्यू का यह अत्याधुनिक स्मार्टफोन आपके लिए ही बना है। आईक्यू 15 5जी फोन को 26 नवंबर,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights