AP Dhillon की बाहों में गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया को देखकर वीर पहाड़िया हुए नाराज़! एक्सप्रेशंस देख लोग ले रहे हैं मज़ा

AP Dhillon: पंजाबी गायक एपी ढिल्लो और बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब दिख रहे हैं। वहीं, तारा के बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया के चहरे के एक्सप्रेशन भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद वीर पहाड़िया का मजाक बना रहे हैं। दरअसल, वीर और तारा एपी ढिल्लों के लाइव कॉन्सर्ट में गए थे, जहाँ सिंगर ने तारा को स्टेज पर किस किया और बाहों में लपेटा, जिसे देखकर वीर हैरान रह गए।

AP Dhillon की बाहों में तारा सुतारिया को देखकर बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया हुए गुस्सा!

इस वीडियो को instantbollywood ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। वीडियो में दिखाया गया है कि तारा सुतारिया ने काली रंग की थाई हाई स्लिट ड्रेस पहनी हुई है और वो स्टेज पर एपी ढिल्लों के साथ नाच रही हैं।

देखें वीडियो

इस दौरान दोनों काफी निकटता से व्यवहार कर रहे हैं। जैसे ही सिंगर ने अभिनेत्री को बाहों में लिया और किस किया, कैमलों ने वीर पहाड़िया की ओर ज़ूम कर दिया। इस दौरान वीर के चेहरे पर गुस्सा और असुरक्षा की भावना स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। वीर पहाड़िया के ये एक्सप्रेशन्स सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं।

तारा सुतारिया और एपी ढिल्लों की वीडियो देखकर यूजर्स मजे ले रहे हैं

वीडियो देखने के बाद कुछ यूजर्स वीर पहाड़िया की स्थिति पर तरस रह हैं, जबकि अन्य मजाक बना रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘ये बेचारों टेंशन में है।’ दूसरा कहता है, ‘अब तुम ये बस देखते रहो।’ तीसरा यूजर टिप्पणी करता है, ‘इसके चेहरे पर खुशी नहीं, बल्कि टेंशन साफ दिखाई दे रही है।’ इस वीडियो में तारा सुतारिया और पंजाबी गायक एपी ढिल्लों की निकटता पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जबकि नीचे खड़े वीर पहाड़िया बेचैनी से उन्हें देख रहे हैं। आपको बता दें, यह वीडियो 26 दिसंबर की रात मुंबई के एक इवेंट का है.

  • Related Posts

    Honey Singh: रैपर ने अश्लील वीडियो का ठिकरा जेनजी पर फोड़ा, जानें सफाई में गायनोलॉजिस्ट का नाम क्यों लिया?

    Honey Singh: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और गायक हनी सिंह विवादों में हैं। दरअसल, दिल्ली में एक कॉन्सर्ट में उन्होंने ठंड और यौन संबंधों पर बेहद आपत्तिजनक बातें की थीं।…

    Priya Kapur ने संजय कपूर और करिश्मा कपूर के 10 साल पुराने तलाक का इस्तेमाल किया, जानिए उन्होंने क्या नई मांग रखी।

    Priya Kapur: संजय कपूर हालांकि इस दुनिया से चले गए हैं, लेकिन उनकी संपत्ति और वसीयत को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच उनकी पत्नी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights