Anurag Dhanda: Aam Aadmi Party Shares Pollution Song Amid Delhi’s Pollution Crisis; AAP Leader Tweets Video, Jabs Rekha Gupta’s Government

Anurag Dhanda: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर अचानक बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। स्थिति यह है कि लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। इसके साथ ही, आम आदमी पार्टी लगातार बीजेपी सरकार पर हमला करती नजर आ रही है। हाल ही में आप पार्टी ने प्रदूषण पर एक नया गाना जारी किया है, जिसमें प्रदूषण से होने वाली समस्याओं का उल्लेख किया गया है। इस वीडियो में सीएम रेखा गुप्ता को प्रदर्शित किया गया है, जहाँ एक ओर धुंध है और दूसरी ओर रेखा गुप्ता की तस्वीरें दिखाई गई हैं। यह वीडियो आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा द्वारा साझा किया गया है।

Anurag Dhanda ने वीडियो किया शेयर

आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया है। दरअसल, उन्होंने आप नेता सौरभ भारद्वाज के वीडियो को रिपोस्ट किया है। वीडियो में उल्लेख किया गया है कि यह एपिसोड दिल्ली की भ्रष्ट्राचार से ग्रसित बीजेपी सरकार के खिलाफ समर्पित है, जो निजी स्वार्थ के चलते इस एपिसोड को बनाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद गाने की शुरुआत होती है, जिसमें एक ओर रेखा गुप्ता और दूसरी ओर घनघोर प्रदूषण दिखाया गया है।

वीडियो पर यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

इस वीडियो पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि

“पॉल्यूशन ही पॉल्यूशन है सोल्यूशन का कुछ पता नहीं”। एक और यूजर ने लिखा कि

“वाकई बहुत बुरा हाल है हम बड़े लोगों तो पता चलता नहीं लेकिन जब कल बच्चों को बाहर लेकर गया तो बाहर जाते ही बच्चे खांसने लग गए थे वापस घर आकर ही उनको चैन मिला”। एक और यूजर ने लिखा कि

“अरे वाह सर जी यहां तो पॉल्यूशन ही पॉल्यूशन है पर अफसोस इस पॉल्यूशन का कोई सोल्यूशन नहीं है और न कुछ पता नहीं”।

  • Related Posts

    Mamata Banerjee: ‘मुख्यमंत्री की क्रूरता के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का कड़ा हस्तक्षेप..,’ IPAC मामले में फंसी बंगाल की सीएम, बीजेपी ने अग्रिम मोर्चा संभाला

    Mamata Banerjee: बंगाल में चुनावी माहौल गरम था, पर अब सियासी हलचल और ज्यादा तेज हो गई है। पिछले हफ्ते आईपैक चीफ प्रतीक जैन के आवास पर ईडी की छापेमारी…

    Maharashtra Municipal Elections 2026 Results: Will the Thackeray Brothers’ Reputation Suffer? The Magic of BJP-Shiv Sena in BMC? Get the Latest Counting Updates Here.

    Maharashtra Civic Body Polls Result 2026: चर्चित महाराष्ट्र निकाय चुनाव के परिणाम आज घोषित होने वाले हैं। मतगणना की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है। मतदान समाप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights