Anurag Dhanda: आज आम आदमी पार्टी के कार्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। आप नेता अनुराग ढ़ांडा, जो जनहित से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बोलते हैं, पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज के साथ इस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। उन्होंने मीडिया के सामने एक बड़ा खुलासा किया, जिसमें दावा किया गया कि गुजरात में आदिवासी हितों के लिए आरक्षित फंड का दुरुपयोग हो रहा है। पीएम मोदी और गुजरात सरकार पर निशाना साधते हुए ढ़ांडा ने बताया कि कैसे गुजरात में आदिवासी हितों के लिए निर्धारित फंड को बेकार में खर्च किया गया है। यह आरोप गुजरात की डेडियापाड़ा विधानसभा सीट से विधायक चैतर वसावा द्वारा प्रस्तुत आरटीआई के संदर्भ में लगाए गए हैं।
पीएम मोदी के खिलाफ मुखर आप नेता Anurag Dhanda का बड़ा खुलासा!
अनुराग ढ़ांडा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम मोदी को कटघरे में खड़ा करते हुए एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि गुजरात में आदिवासी हितों के लिए आरक्षित फंड का दुरुपयोग किया गया है। उदाहरण के लिए, जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में इसी फंड से 50 करोड़ रुपये पीएम मोदी की रैली और अन्य सुविधाओं पर खर्च किए गए। इसमें रैलियों के आयोजन के लिए पैसे, 3 करोड़ गुंबद, 2 करोड़ चाय-समोसा नाश्ता, 7 करोड़ बसों का इंतजाम, और 5 करोड़ स्टेज बनाने पर खर्च हुआ। अनुराग ढ़ांडा का आरोप है कि ये सारे पैसे आदिवासी हितों के लिए खर्च होने थे, लेकिन उनका दुरुपयोग किया गया।
आरटीआई के हवाले से मिली जानकारी!
आप नेता ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि इस जानकारी का स्रोत आरटीआई है। अनुराग ढ़ांडा के अनुसार, गुजरात में उनकी पार्टी के विधायक चैतर वसावा ने इस संदर्भ में आरटीआई दायर की थी। इसके जवाब में उन्हें विभाग से आधिकारिक जानकारी मिली, जिसमें बताया गया कि आदिवासी हितों के लिए आरक्षित फंड का इस्तेमाल कहां हुआ। इसी आधार पर अनुराग ढ़ांडा और सौरभ भारद्वाज ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी और गुजरात सरकार को निशाने पर लिया है।



