Amul Taaza Milk Test: अमूल ताजा मिल्क जो मुख्यतः टोंड मिल्क के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, इसे लोग सुरक्षित मानते हैं। लेकिन क्या यह सच में आपके लिए लाभकारी है? अमूल ताजा मिल्क की टेस्टिंग ट्रस्टिफाइड द्वारा की गई है, जिसमें इस वीडियो में यह बताया गया है कि टेस्ट में क्या-क्या जानकारी मिली। क्या यह आपकी सेहत के लिए सही है? आइए जानते हैं इसकी एक्यूरेसी से लेकर एंटीबायोटिक्स तक के बारे में, और क्या यह आपके लिए हानिकारक है या इसे पीना सुरक्षित है। पहले जानें अमूल ताजा मिल्कटेस्ट में क्या रिपोर्ट आई है।
Amul Taaza Milk Test में क्या दावे कर रही है कंपनी
Credit- @Trustified-Certification
एगोज कंपनी के अंडों की टेस्टिंग में प्रतिबंधित ड्रग के उपयोग के खुलासे के बाद से ट्रस्टिफाइड चर्चा में है। यह अलग-अलग ब्रांड का परीक्षण कर लोगों की सहायता कर रहा है। अमूल ताजा मिल्क टेस्ट में बताया गया कि कंपनी 3 ग्राम प्रोटीन हर 100 एमएल में का दावा करती है, जबकि टेस्ट रिपोर्ट में 3.1 ग्राम प्रोटीन पाया गया है। इसके अलावा, कार्बोहाइड्रेट के 4.7 ग्राम का दावा किया गया था, लेकिन टेस्ट में 4.05 ग्राम पाया गया। फैट्स का दावा 3.5 ग्राम का था, लेकिन यह 3.92 ग्राम पाया गया।
क्या अमूल ताजा मिल्क आपको बीमार कर सकता है?
फैटी एसिड प्रोफाइल की टेस्टिंग में भी यह उत्तीर्ण पाया गया और कैल्शियम के संबंध में किए गए दावे भी सही साबित हुए हैं। इसके अलावा, अमूल ताजा मिल्क टेस्ट में अफ्लाटॉक्सिन की टेस्टिंग की गई, जो कम जोखिम वाला पाया गया। भारी धातुओं की जांच में भी यह सुरक्षित पाया गया है। कीटाणुशोधन की टेस्टिंग में भी यह सुरक्षित माना गया है एवं कोई हानिकारक बैक्टीरिया या वायरस नहीं पाए गए। एफएसएसएआई के मानकों के भीतर एंटीबायोटिक्स भी पाए गए, और कोई ऐसा तत्व नहीं है जो आपको बीमार कर सके।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दिए गए स्वास्थ्य संबंधी सुझाव केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। यह किसी योग्य चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं हैं। लेख में बताई गई विधियों और दावों को सुझाव के रूप में माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी इनकी पुष्टि या खंडन नहीं करता है। किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।








Leave a Reply