Alia Bhatt: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी बेदाग त्वचा के लिए जानी जाती हैं। आलिया 32 साल की हैं और एक प्यारी मम्मी हैं। फिर भी, उनके चेहरे की चमक बच्चों जैसी लगती है। उनका मेकअप हमेशा बेहद नेचुरल नजर आता है। यदि आप भी इस खूबसूरत एक्ट्रेस की तरह खूबसूरत बनना चाहती हैं, तो आपको आलिया भट्ट के 10 मिनट के मेकअप स्टेप्स जानने होंगे। दिलचस्प बात ये है कि, यह अभिनेत्री मेकअप में किसी भी प्रकार का फाउंडेशन इस्तेमाल नहीं करती हैं। आलिया ने इस खास मेकअप रूटीन को वीडियो के माध्यम से साझा किया है।
बिना फाउंडेशन से करें Alia Bhatt की तरह फ्लॉलेस मेकअप
आलिया भट्ट ने बताया है कि वह फाउंडेशन का बहुत कम प्रयोग करती हैं। अपने चेहरे की चमक को नेचुरल दिखाने के लिए वह कुछ खास स्टेप्स फॉलो करती हैं।
देखें वीडियो
इसके लिए वह अपने चेहरे पर शीयर टिंट किट का उपयोग करती हैं। इसके बाद वह किको प्राइमर लगाती हैं, जिससे उनके चेहरे की त्वचा हाईड्रेट रहती है। अपने चेहरे पर दाग-धब्बों को छिपाने के लिए वह कोसास के कंसीलर का इस्तेमाल करती हैं। आलिया अपनी आंखों के लिए कोई खास मेकअप नहीं करती हैं; वे आंखों को अट्रैक्टिव दिखाने के लिए मस्कारा लगाती हैं। अंत में, वह हमेशा आवरग्लास पाउडर का उपयोग करती हैं, जो उनके चेहरे को पूरी तरह से कवर कर लेता है। चेहरे पर ब्लश लगाने के लिए वह डब्लू के आकार में ब्लश लगाती हैं। आलिया का कहना है कि वह लिपस्टिक की तुलना में लिप ग्लॉस का अधिक उपयोग करती हैं, जो उनके होंठों और चेहरे को एक स्वाभाविक लुक देता है।
आलिया भट्ट के मेकअप लुक को फैंस कर रहे ट्राई
आपको बता दें, आलिया भट्ट बॉलीवुड की एक प्रमुख अभिनेत्री हैं जिनका स्टाइल और मेकअप सभी को भाता है। यदि आप भी आलिया भट्ट जैसा मेकअप पाना चाहती हैं, तो इस नो फाउंडेशन लुक को आजमाइए। यह वीडियो बॉलीवुड एक्ट्रेस द्वारा Allure नामक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। पिछले दो वर्षों में इस वीडियो पर 11 मिलियन से अधिक व्यूज़ आ चुके हैं। यूजर्स इस मेकअप लुक की तारीफ कर रहे हैं।








Leave a Reply