Akhanda 2 Thaandavam Box Office Collection Day 4: 12 दिसंबर को दक्षिण भारतीय सुपरस्टार नंदमुरी बालाकृष्ण की फिल्म ‘अखंडा 2- तांडवम्’ रिलीज की गई थी। भारी बजट से बनी इस फिल्म ने चौथे दिन ही प्रदर्शन में कमी देखी है। अखंड 2 एक ऐतिहासिक कथा पर आधारित है, जिसे फैंस ने काफी उतावले होकर देखा। बहुत से लोगों का मानना था कि यह रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को टक्कर देगी। लेकिनदुख की बात यह है कि इस साउथ फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में चौथे दिन गिरावट आई है। इस फिल्म में सलमान खान की ‘बरंगी भाई जान’ में छोटी भूमिका निभाने वाली हर्षिली मल्होत्रा का अहम किरदार है।
Akhanda 2 Thaandavam Box Office Collection Day 4 में गिरावट
‘अखंडा 2- तांडवम्’ का बजट लगभग 200 करोड़ के आसपास है। पहले दिन इस फिल्म ने 8 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वीकेंड पर इसकी कमाई क्रमशः 22.5 करोड़ और 15.5 करोड़ रही। तीन-चार दिनों तक इसकी कमाई अच्छी रही, लेकिन चौथे दिन संग्रह में काफी कमी आ गई है।

शुरुआती कमाई का आंकड़ा 5.35 करोड़ रुपए है। नंदमुरी बालाकृष्ण की इस फिल्म ने भारत में कुल 66.45 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, विश्व स्तर पर इस फिल्म ने 89.35 करोड़ की कमाई की है। बड़े बजट से बनी इस साउथ फिल्म की कमाई मेकर्स के लिए चिंता का विषय बन गई है। इन बॉक्स ऑफिस आंकड़ों को Sacnilk ने जारी किया है।
‘अखंडा 2- तांडवम्’ की कहानी और कलेक्शन में गिरावट का कारण
‘अखंडा 2- तांडवम्’ फिल्म की कहानी को देखते हैं तो यह एक पौराणिक कथा की तरह प्रतीत होती है। इसमें नंदमुरी बालाकृष्ण अपनी भांजी को विदेशी वायरल से बचाते नजर आते हैं। इसमें बीमारियों से लड़ने के लिए आध्यात्मिक शक्तियों का सहारा लिया गया है। फिल्म में महाकुंभ मेले की झलक भी दिखेगी, क्योंकि यहीं जानलेवा वायरस फैला है। जिसका एंटीडोट बनाने के लिए नंदमुरी दिखाई देते हैं। अखंड 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में आई इस कमी का कारण कुछ लोग ‘धुरंधर’ का क्रेज मानते हैं। रणवीर सिंह की यह बॉलीवुड फिल्म देश और विदेश में अपने कलेक्शन से तूफान मचा रही है। आपको बता दें, अखंड के पहले भाग ने विश्व स्तर पर लगभग 125 करोड़ की कमाई की थी।



