Akhanda 2 Film Review: नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म पर दर्शकों की नाराजगी, बोले ‘भगवान शिव का अपमान बंद करो’, जानें क्यों बड़े सितारे के सामने पीछे रह गई ऑडियंस।

Akhanda 2 Movie Review: नंदमुरी बालाकृष्ण की फ़िल्म अखंडा 2 आखिरकार विवादों के बाद सिनेमाघरों में आ चुकी है, और यह कहना गलत नहीं होगा कि जिस तरह का उत्साह पहले था, वह अब भी बरकरार है। क्या यह धुरंधर जैसी शानदार फ़िल्म के मुकाबले टिक पाएगी? अखंडा 2 मूवी समीक्षा के अनुसार, इसे देखने के बाद दर्शक नाराज़ दिखाई दे रहे हैं। उत्साह तो है, लेकिन फिल्म देख कर लोग निराशा व्यक्त कर रहे हैं। अखंडा 2 मूवी रिव्यू में इसे टॉर्चर बताया जा रहा है और भगवान शिव के नाम का मजाक उड़ाने का आरोप भी लगाया जा रहा है।

Akhanda 2 Movie Review में क्यों भड़क उठे लोग

सोशल मीडिया पर जिन्होंने इस फ़िल्म को देखा है, उन्होंने अपनी प्रतिक्रियाएँ दी हैं, जिसमें यूजर्स ने फ़िल्म की खामियों को बताया। आखिर क्यों यह फ़िल्म उन्हें पसंद नहीं आई। एक यूजर ने लिखा कि कृपया भगवान शिव के नाम का मजाक मत करो, यह क्या बकवास है।

अखंडा 2 मूवी रिव्यू में क्यों लोगों को लगा टॉर्चर

धुरंधर की लोकप्रियता के बीच एक इंस्टाग्राम यूजर ने अखंडा 2 मूवी रिव्यू में इसे 3 घंटे का टॉर्चर बताया है। उन्होंने इसके खामियों को भी उजागर किया। यूज़र ने कहा कि यह फिल्म है— 3 घंटे का टॉर्चर, डेड राइटिंग, अजीब डायलॉग्स, और ओटीटी दहाड़, बिना किसी दिशा के स्क्रीनप्ले, सस्ते वीएफएक्स और जीरो लॉजिक। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि थमन का बैकग्राउंड म्यूजिक एकमात्र राहत है, वरना यह पूरी तरह से डिजास्टर है। दर्शकों को पैसे और मानसिक शांति बचाने की सलाह दी है।

क्या धुरंधर के सामने पड़ेंगे नंदमुरी को ऑडिएंस के लाले

सोशल मीडिया पर जारी अखंडा 2 मूवी रिव्यू को देखते हुए यह स्पष्ट है कि धुरंधर के मुकाबले नंदमुरी बालकृष्ण के लिए दर्शकों की प्रतिक्रिया कोई सुखद नहीं रहने वाली है। सैकनिल्क रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने महज 1.24 करोड़ रुपए की कमाई की है, लेकिन यह तो केवल शुरुआत है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह ओपनिंग डे पर क्या प्रदर्शन कर पाती है।

अखंडा 2 कंट्रोवर्सी के बीच हुई रिलीज

गौरतलब है कि अखंडा 2 बोयापति श्रीनू के निर्देशन में बनी है, जिसमें हर्षाली मल्होत्रा भी हैं। यह तेलुगू एक्शन ड्रामा 2021 की ब्लॉकबस्टर फिल्म अखंड का सीक्वल है, लेकिन क्या यह फ़िल्म फैंस का दिल जीत पाएगी, यह देखना दिलचस्प होगा। पहले यह 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन एरोस के साथ चल रही बकाया भुगतान संबंधी विवाद के कारण इसे कोर्ट ने स्थगित कर दिया था।

  • Related Posts

    Honey Singh: रैपर ने अश्लील वीडियो का ठिकरा जेनजी पर फोड़ा, जानें सफाई में गायनोलॉजिस्ट का नाम क्यों लिया?

    Honey Singh: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और गायक हनी सिंह विवादों में हैं। दरअसल, दिल्ली में एक कॉन्सर्ट में उन्होंने ठंड और यौन संबंधों पर बेहद आपत्तिजनक बातें की थीं।…

    Priya Kapur ने संजय कपूर और करिश्मा कपूर के 10 साल पुराने तलाक का इस्तेमाल किया, जानिए उन्होंने क्या नई मांग रखी।

    Priya Kapur: संजय कपूर हालांकि इस दुनिया से चले गए हैं, लेकिन उनकी संपत्ति और वसीयत को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच उनकी पत्नी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights