मनोरंजन

Akhanda 2 की रिलीज पर रुकावट! आखिर कौन-सा विवाद है जिसने नंदमुरी बालकृष्ण को शर्मिंदा किया और धुरंधर के लिए रास्ता खोला?

Akhanda 2 Release: नंदमुरी बालकृष्ण की अखंडा 2 का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, और आखिरी पल में फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया। अनिश्चितकाल तक के लिए अखंडा 2 की रिलीज टालने की जानकारी जब सोशल मीडिया पर आई, तो हलचल मच गई। उस विवाद के कारण क्या है जिसके चलते नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म को रिलीज से पहले मुसीबत का सामना करना पड़ा और उनकी बेइज्जती हो गई। हालांकि, इस सबके बीच साफ है कि रणवीर सिंह की धुरंधर के लिए राहें साफ हो गई हैं, क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर उन्हें तीव्र प्रतियोगिता मिल सकती थी।

नंदमुरी बालकृष्ण की अखंडा 2 टलने पर क्या बोले मेकर्स

प्रोडक्शन टीम ने इस बात की जानकारी दी कि अखंडा 2 की रिलीज को स्थगित करने की घोषणा फैंस को की गई। पोस्ट में कहा गया, “भारी मन के साथ, हमें आपको यह बताते हुए दुख हो रहा है कि अखंडा 2 कुछ आवश्यक कारणों के चलते निर्धारित समय पर रिलीज़ नहीं हो पाएगी। यह हम सभी के लिए बहुत दुखद है, और हम समझते हैं कि फिल्म का इंतज़ार करने वाले हर फ़ैन और मूवी प्रेमी को इससे कितनी निराशा हुई है। हम इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। हुई परेशानी के लिए हम दिल से माफ़ी चाहते हैं। आपका सपोर्ट हमारे लिए बहुत मायने रखता है। हम वादा करते हैं कि जल्द ही एक पॉज़िटिव अपडेट साझा करेंगे।”

अखंडा 2 टिकट बुक कर चुके लोगों को क्या मिलेगा रिफंड

इसके साथ ही टिकट पहले से बुक कर चुके लोगों से कहा गया, “असुविधा के लिए हमें माफ़ी है। सभी टिकट अपने आप रिफ़ंड हो जाएंगे। यदि आपको 12/6 तक रिफ़ंड का नोटिफ़िकेशन नहीं मिलता है, तो कृपया customersupport@regalcinemas.com पर हमसे संपर्क करें।” अखंड 2 का रिलीज टलना निश्चित तौर पर फैंस के लिए एक धक्का है।

क्यों टल गई नंदमुरी बालकृष्ण की अखंडा 2 रिलीज

अखंडा 2 की रिलीज को टालने की वजह कानूनी और वित्तीय समस्याएँ यानी इरोस के द्वारा बकाया राशि नहीं चुकाने की वजह से यह फिल्म 5 दिसंबर से अनिश्चित काल के लिए टाल दी गई है। लोगों का कहना है कि बोयापति और बालकृष्ण के मास सीक्वल का टकराव होना तय था। फ़ैंस निराश हैं और थिएटर्स में अफ़रा-तफ़री है। उम्मीद है यह जल्द ही सुलझ जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, एरोस इंटरनेशनल को 28 करोड़ रुपए का बकाया नहीं चुकाने के कारण यह विवाद उत्पन्न हुआ, जिससे कोर्ट ने इरोस इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड द्वारा दायर एक अपील पर स्क्रीनिंग रोक दी है।

धुरंधर की कम हुई अखंडा 2 से मुसीबत

अखंडा 2 की चर्चा करें तो बोयापति श्रीनू के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण के अलवा संयुक्ता, हर्षाली मल्होत्रा जैसे स्टार्स शामिल होंगे, और इसकी सीधी प्रतिस्पर्धा रणवीर सिंह की धुरंधर के साथ थी। एडवांस बुकिंग में अखंडा 2 अच्छा प्रदर्शन कर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights