Veer Paharia: हाल ही में वीर पहाड़िया तारा सुतारिया के साथ अपने लव अफेयर्सपोस्ट के जरिए हलचल मचाई है। एक्टर ने अच्छे और बुरे समय के बारे में बात करते हुए एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जिसे लोग तारा सुतारिया से ब्रेकअप से जोड़ रहे हैं; हालाँकि, इसकी सटीक वजह का पता नहीं चल पाया है। अब चर्चा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है, क्योंकि लोग इसे तारा के साथ अलगाव से जोड़ रहे हैं।
अच्छे और बुरे वक्त को लेकर Veer Paharia ने क्या कहकर लोगों को किया कनफ्यूज
वास्तव में, वीर पहाड़िया ने हाल ही में कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिसमें उन्होंने एक ऐसा कैप्शन दिया है, जिसने लोगों का ध्यान खींचा। वीर, जो पहले तारा सुतारिया के बॉयफ्रेंड रहे हैं, ने कहा, “बुरा या अच्छा समय, एक दिन तो बदलता है।” इस कैप्शन और पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स ने इसे तारा सुतारिया के लिए संकेत मान लिया है, जहाँ इस पोस्ट को 73000 से अधिक लाइक्स मिले हैं।
क्यों मिली तारा सुतारिया वीर पहाड़िया के ब्रेकअप रूमर्स को हवा
हाल ही में तारा सुतारिया एपी ढिल्लो के साथ स्टेज पर करीबी नजर आईं, जिसके बाद काफी विवाद हुआ। इसके साथ ही, वीर पहाड़िया के साथ तारा के ब्रेकअप की खबर भी सामने आई है, जहाँ कपल ने हाल ही में अलग होने का निर्णय लिया है। इस बीच, पिछले कुछ समय से उन्हें एक साथ देखा जा रहा था। स्टेबिन बेन और नूपुर सेनन की रिसेप्शन पार्टी में जब वे अकेले पहुंचे, तो लोगों ने एक बार फिर यह मान लिया कि कपल अब साथ नहीं हैं।
हालांकि, फैंस बेसब्री से इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि कब वीर और तारा इस पर अपनी चुप्पी तोड़ेंगे, क्योंकि फैंस उन्हें साथ में देखना पसंद करते हैं।



