Dhurandhar Box Office Collection Day 41: बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्म आमिर खान की ‘दंगल’ रही है, जिसने 2000 करोड़ का कलेक्शन करके सभी को पीछे छोड़ दिया है। लेकिन अब जवान, पठान और एनीमल के बाद ‘धुरंधर’ दूसरे स्थान पर आ गई है। रणवीर सिंह की ये फिल्म न केवल बॉलीवुड, बल्कि साउथ में भी धूम मचाती रही है। प्रभास की हाल में बनी 400 करोड़ के बजट वाली ‘द राजा साब’ का ‘धुरंधर’ ने दम निकाल दिया है। अब ये अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2 द रुल’ को भी मात देने के लिए तैयार है।
Dhurandhar Box Office Collection Day 41 कितना हुआ?
आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ का बजट लगभग 280 करोड़ है, लेकिन इसने भारत में अब तक 813.6 करोड़ का कलेक्शन कर डाला है। वहीं, इसका वल्ड वाइड कलेक्शन 1262.50 करोड़ तक पहुंच गया है।

अगर ये इसी तरह कमाई करती रही तो जल्द ही 1300 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। ‘धुरंधर’ को रिलीज हुए 41 दिन हो चुके हैं, और इसका जादू देश और दुनियाभर के थिएटर्स में देखने को मिल रहा है। फिल्म ने 41वें दिन 3 करोड़ रुपए की कमाई की है। आम तौर पर एक महीने बाद फिल्में गिरने लगती हैं, लेकिन ‘धुरंधर’ ने इतिहास रचते हुए स्टैंड लिया है। ये बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े Sacnilk द्वारा जारी किए गए हैं।
साउथ सुपरहिट फिल्मों पर भारी पड़ रही धुरंधर
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ एक भारतीय जासूस की कहानी है, जो पाकिस्तान में जाकर आतंकियों की जासूसी करता है। इसमें अक्षय खन्ना, संजय दत्त, सारा अर्जुन, आर. माधवन और अर्जुन जैसे प्रमुख कलाकार शामिल हैं। ‘धुरंधर’ ने प्रभास की ‘द राजा साब’ को पीछे छोड़ दिया है। प्रभास की इस फिल्म का बजट लगभग 400 करोड़ है और ये पहले हफ्ते में ही 200 करोड़ की कमाई कर चुकी है, जबकि इसके कलेक्शन में बड़ी गिरावट आई है। ‘धुरंधर’ का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब तक 1262.50 करोड़ तक पहुंच गया है। दूसरी ओर, अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2 द रुल’ की कुल कमाई 1800 करोड़ से अधिक है। अगर ‘धुरंधर’ इसी गति से आगे बढ़ती रही, तो ये उसे भी पीछे छोड़ सकती है। ये बेहद कम होता है जब कोई बॉलीवुड फिल्म साउथ पर इतना भारी पड़ती है। ‘धुरंधर’ ने ना केवल एक, बल्कि कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।



