Shark Tank India 5: शार्क टैंक इंडिया 5 में एक ऐसा पिचर सामने आने वाला है जो अपनी पिच से शार्क को प्रभावित कर देता है और कुणाल बहल इसे जादुई तक मानते हैं। क्या इस कंपनी को कोई डील मिलेगी? आइए जानते हैं आखिर किस कंपनी की पिच सुनकर शार्क काफी प्रभावित दिखे और इसकी सराहना करते हुए नजर आए हैं। प्रोमो वीडियो जारी किया गया है जो आने वाले एपिसोड की पिच को दर्शाता है, जिसे सुनने के बाद शार्क हैरान रह जाते हैं।
Shark Tank India 5 में आए पिचर ने शार्क को किया हैरान
जहां शार्क टैंक इंडिया 5 के वीडियो में दर्शाया गया है, “लेटेस्ट मेडिकल इनोवेशन से लेकर हेयर केयर हीरोज तक टैंक में सब कुछ है।” इसमें देखा जा सकता है कि एक्स स्टेप कंपनी के लिए डील मांगने आई। पिचर के अनुसार, उन्होंने एक स्टेप एक क्रांतिकारी डिवाइस विकसित की है जो मरीजों की पैरालिसिस को सुधार सकती है। इस पर नामित थापर पूछती हैं कि इसमें कितने समय लगेगा, तो पिचर कहते हैं 5 मिनट उसी दिन। इसे सुनकर शार्क हैरान रह जाते हैं। पिचर का दावा है कि यह बच्चा 2 महीने बाद खुद अपने घर में साइकिल चला रहा था।
शार्क टैंक इंडिया 5 में आए पिचर किस तरह पैरालिसिस पर काम कर रहे हैं
पिचर शार्क टैंक इंडिया 5 में अपनी पिच से शार्क को प्रभावित कर देते हैं और कुणाल बहल कहते हैं कि यह सच में जादुई है। वहीं एक्स स्टेप के सोशल मीडिया अकाउंट से पता चलता है कि यह ब्रेक थ्रू मेडिकल से लोगों की ज़िंदगी को बदलने का काम कर रहे हैं। पैरालिसिस के कारण चलने-फिरने की आज़ादी और आत्मनिर्भरता लौटाने के लिए यह कंपनी काम कर रही है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि शार्क टैंक इंडिया 5 में क्या इन्हें डील मिलती है।
इसके साथ ही एपिसोड में खाद्य व्यवसाय के नेक्स्ट इनोवेशन को प्रदर्शित करने के लिए MYPB और कर्ल्स के लिए हेयर सॉल्यूशन के लिए ट्रुथ एंड हेयर कंपनी भी आ रही है। अब देखना होगा कि किसे डील मिलती है, इसके लिए आपको एपिसोड देखना होगा।



