Oppo Reno 15 5G: हाल ही में ओप्पो ने अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज रेनो 15 को पेश किया। इस बार कंपनी ने चार मॉडल्स लॉन्च किए हैं, जिनमें ओप्पो रेनो 15 5जी, रेनो 15सी 5जी, रेनो 15 प्रो मिनी 5जी और रेनो 15 प्रो 5जी शामिल हैं। ओप्पो रेनो 15 5जी को बेहतरीन फीचर्स के साथ बाजार में लाया गया है। यदि आप आगामी शादी के सीजन में एक दमदार कैमरा स्पेक्स वाला फोन ढूंढ रहे हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह फोन सीरीज इंटरनेट पर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है।
Oppo Reno 15 5G का प्राइस और सेल की तारीख
कंपनी के अनुसार, ओप्पो रेनो 15 5जी की शुरुआती कीमत 45999 रुपये निर्धारित की गई है। यह प्राइस 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज विकल्प के लिए है। वहीं, 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज का मूल्य 48999 रुपये और 12जीबी रैम के साथ 512जीबी स्टोरेज की कीमत 53999 रुपये है। इस फोन की पहली सेल 13 जनवरी 2026 से शुरू होगी। आप इस मोबाइल को कंपनी की आधिकारिक साइट के साथ-साथ फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसे शॉपिंग प्लेटफॉर्म से भी खरीद सकते हैं।
ओप्पो रेनो 15 5जी घर पर देगा थियेटर जैसा अनुभव
ओप्पो रेनो 15 5जी के डिजाइन की बात करें तो, कंपनी ने इसमें रेनो फ्यूचर क्राफ्टेक्नोलॉजी का उपयोग किया है। इसकी हर डिटेल को खासियत के साथ तैयार किया गया है। कंपनी का दावा है कि इसके डिजाइन में पहली बार होलोफ्यूजन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। यह फोन अल्ट्राथिन स्क्रीन बैजल्स के साथ आता है और इसमें ऐरोस्पेस ग्रेड का एलिम्यूनियम फ्रेम जोड़ा गया है। इसके अलावा, इसमें 6.59 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz की स्मार्ट एडाप्टिव स्क्रीन रिफ्रेश रेट, 1 बिलियन से अधिक कलर्स, फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन, स्पेशल टच और एचडीआर 10 प्लस का सपोर्ट मिलता है। यही वजह है कि आपको घर पर ही सिनेमाहॉल जैसा एक्सपीरियंस मिलता है।
| स्पेक्स | ओप्पो रेनो 15 5जी |
| चिपसेट | क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 |
| रैम-स्टोरेज | 12GB-512GB |
| डिस्प्ले | 6.59 इंच |
| रिफ्रेश रेट | 120Hz |
| बैटरी | 6500mAh |
| चार्जर | 80W |
| रियर कैमरा | 50MP+8MP+50MP |
| सेल्फी कैमरा | 50MP |
एआई और कैमरा स्पेक्स भी हैं शानदार
कंपनी ने ओप्पो रेनो 15 5जी में कई बेहतरीन एआई फीचर्स शामिल किए हैं। इसमें एआई ट्रैवल कैमरा, एआई फ्लैश फोटोग्राफी 2.0, एआई पोर्ट्रेट ग्लो, एआई मोशन और एआई माइंड स्पेस जैसी विशेषताएं हैं। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 चिपसेट, 6500mAh की बैटरी और 80W का वायर्ड चार्जर है। इसके रियर में 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड और 50MP का टेलीफोटो लेंस है। आगे की ओर, 50MP का वाइड एंगल सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरा मौजूद है।



