The Raja Saab: एडवांस बुकिंग के साथ भारत और अमेरिका में मचाया धमाल, प्रभास के प्रशंसकों को मिला नया लुक

The Raja Saab: मारुति के निर्देशन में द राजा साब 9 जनवरी को रिलीज के लिए तैयार है। इसकी एडवांस बुकिंग न सिर्फ भारत में, बल्कि अमेरिका में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है, जिसकी जानकारी खुद मेकर्स ने दी है। प्रभास, संजय दत्त, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, बोमन ईरानी और रिद्धि कुमार इस फिल्म में नजर आएंगे। वहीं, रिलीज से पहले प्रभास के एक नए लुक ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। आइए, जानते हैं कि एडवांस बुकिंग में द राजा साब ने क्या कमाल किया है।

The Raja Saab का भारत में एडवांस बुकिंग में कमाल

news-1-1-1024x683 The Raja Saab: एडवांस बुकिंग के साथ भारत और अमेरिका में मचाया धमाल, प्रभास के प्रशंसकों को मिला नया लुक

द राजा साब की एडवांस बुकिंग की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, तेलुगु में ग्रॉस कलेक्शन 2 करोड़ से अधिक हो चुका है। हिंदी में 2D में 376000 से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन हो रहा है। तमिल में 12070 और तेलुगु में 29000 डॉल्बी में है, जबकि हिंदी में 1 करोड़ से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन डॉल्बी में बताया जा रहा है। भारत में कुल मिलाकर 3 करोड़ से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन सैकनिल्क की रिपोर्ट में दर्ज किया गया है, जबकि ब्लॉक सीट में 8.29 करोड़ रुपए का आंकड़ा है।

नॉर्थ अमेरिका में प्रभास के फैंस ने किया कमाल

द राजा साब की एडवांस बुकिंग में ऐसा लग रहा है कि यह एक बड़ी सफलता की ओर बढ़ सकती है। 9 जनवरी को रिलीज होने वाली द राजा साब को लेकर दर्शकों में गजब का उत्साह है। अमेरिका में भी प्री सेल्स में भारी संख्या में बुकिंग हो रही है, जिसकी घोषणा मेकर्स ने की है। नॉर्थ अमेरिका में एक मिलियन डॉलर से अधिक प्रीमियम सेल्स के साथ बुकिंग जोर-शोर से जारी है, जो प्रभास की लोकप्रियता को दर्शाता है।

द राजा साब के नए लुक ने प्रभास के फैंस को चौंका दिया

दूसरी ओर, रिलीज से पहले प्रभास का एक और लुक सोशल मीडिया पर साझा किया गया है, जिसमें वे अंगारे लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। पीछे आग की लपटें हैं और उनके शरीर पर खून बह रहा है। कपड़े फटे हुए हैं लेकिन उनके चेहरे पर इंटेंस लुक दर्शकों को बेचैन कर सकता है। इस फिल्म के ओपनिंग डे पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी, क्योंकि कई बार टलने के बाद यह फिल्म आखिरकार 9 जनवरी को रिलीज हो रही है।

  • Related Posts

    Honey Singh: रैपर ने अश्लील वीडियो का ठिकरा जेनजी पर फोड़ा, जानें सफाई में गायनोलॉजिस्ट का नाम क्यों लिया?

    Honey Singh: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और गायक हनी सिंह विवादों में हैं। दरअसल, दिल्ली में एक कॉन्सर्ट में उन्होंने ठंड और यौन संबंधों पर बेहद आपत्तिजनक बातें की थीं।…

    Priya Kapur ने संजय कपूर और करिश्मा कपूर के 10 साल पुराने तलाक का इस्तेमाल किया, जानिए उन्होंने क्या नई मांग रखी।

    Priya Kapur: संजय कपूर हालांकि इस दुनिया से चले गए हैं, लेकिन उनकी संपत्ति और वसीयत को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच उनकी पत्नी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights