Dhurandhar Box Office Earnings on Day 34: After ‘Jawan’, ‘Dhurandhar’ Set to Outperform ‘Baahubali 2’, Achieves Unique Milestone on the 34th Day.
Dhurandhar Box Office Collection Day 34: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ का जादू रिलीज के एक महीने बाद भी बरकरार है। इसने अभी तक बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। केवल आमिर खान की ‘दंगल’ को छोड़ दें, ये राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म ‘जवान’ को भी पीछे छोड़ चुकी है। फिल्म ने 34वें दिन शानदार कमाई की है, जिससे ये प्रभास की सुपरहिट मूवी बाहुबली 2 को पीछे छोड़ने की ओर बढ़ रही है। रणवीर सिंह के करियर की धुरंधर अब तक की सबसे बड़ी हिट बन गई है।
Dhurandhar Box Office Collection Day 34 कितना हुआ?
धुरंधर का बजट लगभग 280 करोड़ है। इसने रिलीज के 34वें दिन 4.25 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। भारत में रणवीर सिंह की इस मूवी ने 786 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। वहीं, धुरंधर का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1230 करोड़ रुपए तक पहुँच चुका है। इस वीकेंड पर ये 1300 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

जानकारी के लिए बता दें कि, धुरंधर पाकिस्तान में जासूसी करने वाले एक भारतीय युवक की कहानी है। यह युवक पाकिस्तान के गैंगेस्टर रहमान डकैत के साथ काम करता है। फिल्म में अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन और संजय दत्त जैसे प्रमुख अभिनेता शामिल हैं। ‘धुरंधर 2’ को 19 मार्च को रिलीज किया जाएगा। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
क्या ‘बाहुबली 2’ को पीछे छोड़ पाएगी ‘धुरंधर’?
साल 2017 में रिलीज हुई बाहुबली 2 ने कुल 1800 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसका बजट लगभग 250 करोड़ रहा था। यह साउथ की ‘पुष्पा 2’ के बाद अब तक की सबसे सफल फिल्म है। लेकिन लगता है कि, प्रभास की इस मूवी का रिकॉर्ड रणवीर सिंह तोड़ने वाले हैं। धुरंधर ने वैश्विक स्तर पर 1230 करोड़ रुपए का कुल कलेक्शन किया है। यह बहुत जल्द 1300 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। यदि यह फिल्म इसी रफ्तार से चलती रही, तो यह बाहुबली को भी पीछे छोड़ सकती है।
