Katrina Kaif Vicky Kaushal: 7 जनवरी 2026 को कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के बेटे की उम्र दो महीने हो चुकी है। इसी मौके पर उन्होंने अपने छोटे राजकुमार के नाम का ऐलान किया और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की, जिसे देख कर यूजर्स का दिल खुश हो गया है। इस पर दादा शाम कौशल के कमेंट ने लोगों का ध्यान खींचा है। दरअसल, कैटरीना कैफ विक्की कौशल ने अपने बेटे का नाम विहान रखा है। आइए जानते हैं दादाजी ने क्या ऐसा कह दिया जो चर्चा का विषय बन गया। कैटरीना कैफ के पोस्ट पर इस कमेंट ने सभी का दिल जीत लिया है।
Katrina Kaif Vicky Kaushal ने बेटे के नाम के बताए क्या है मायने
कैटरीना कैफ के इस पोस्ट पर शाम कौशल के अलावा भूमि पेडणेकर, सिद्धांत चतुर्वेदी, अदिति राव हैदरी, परिणीति चोपड़ा, करिश्मा कोहली, रकुल प्रीत, ऋतिक रोशन, दिया मिर्जा, और सोनम कपूर ने प्यार भरे कमेंट किए हैं। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने एक तस्वीर साझा की है जिसमें विक्की, कैटरीना और उनके छोटे बेटा विहान के हाथ दिख रहे हैं। इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा गया, “हमारी रोशनी की किरण विहान कौशल दुआएं कबूल हुई हैं और हमारी जिंदगी खूबसूरत हो गई है। हमारे लिए सब कुछ पलभर में बदल गया है, इसके लिए हम आभारी हैं।”
विक्की कौशल के पिता ने लुटाया प्यार

इस बीच, शाम कौशल ने कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के पोस्ट पर कहा, “मेरा पोता भगवान का जितना भी धन्यवाद दूं, उतना कम है। मेरे आशीर्वाद हमेशा उसके साथ हैं।” इस पर भूमि ने नजर वाला इमोजी शेयर किया, वहीं परिणीति चोपड़ा ने “लिटिल बडी” लिखा। कैटरीना की बहन इशाबेल कैफ ने भी अपने प्यार का इजहार किया। सोशल मीडिया पर इस खुशी की झलक देखकर यूजर्स का दिल भर आया है।
बता दें कि विक्की कौशल को हाल ही में फिल्म ‘छावा’ में देखा गया था, जहां उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया। दूसरी ओर, कैटरीना कैफ की आखिरी फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ थी और वे लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय नहीं रही हैं。



