Kapil Sharma: नेटफ्लिक्स पर द ग्रेट इंडियन कपिल शो को दर्शकों द्वारा काफी सराहा जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी शो के चलते कपिल शर्मा भारत के सबसे प्रमुख टीवी पर्सनालिटी बन गए हैं? हाल में आई एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कपिल शर्मा द ग्रेट इंडियन कपिल शो के एक एपिसोड के लिए कितनी फीस लेते हैं। यह जानकर आप चौंक जाएंगे, क्योंकि यह उनकी हाल में रिलीज हुई फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 की कुल कमाई से भी अधिक है। आइए जानें, कपिल शर्मा नेटफ्लिक्स से एक एपिसोड के लिए कितनी फीस लेते हैं।
Kapil Sharma द ग्रेट इंडियन कपिल शो के 1 एपिसode के लिए लेते हैं जितना चार्ज
रिपोर्ट के अनुसार, कपिल शर्मा नेटफ्लिक्स के द ग्रेट इंडियन कपिल शो के 1 एपिसोड के लिए 5 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। एक एपिसोड से 50 मिलियन की कमाई करने वाले कपिल शर्मा महीने में लगभग 4 एपिसोड के लिए 20 करोड़ रुपए नेटफ्लिक्स से वसूलते हैं। यह निश्चित रूप से उन्हें टीवी के सबसे महंगे एक्टर्स में से एक बनाता है। कपिल की कमाई को जानकर लोग हैरान हैं, क्योंकि वह सबसे अधिक पैसे कमाने वाले एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं।
किस किसको प्यार करूं 2 से जानें कपिल शर्मा की कमाई
यह दिलचस्प जानकारी उस समय सामने आ रही है जब कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 हाल ही में रिलीज हुई है, जिसके द्वारा भारत में कुल 12 करोड़ के आसपास की कमाई की गई है। हालांकि, जब ऑडियंस ने इस फिल्म को उम्मीद के मुताबिक प्यार नहीं दिया, तो कपिल ने इसे एक बार फिर से रिलीज करने का निर्णय लिया। अब देखना यह है कि टीवी के सबसे महंगे पर्सनालिटी बने कपिल बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाते हैं। उनकी फिल्म दोबारा कितनी कमाई कर पाती है।



