Rashmika Mandanna: “हनीमून पहले शादी…” Vijay Deverakonda के साथ छिपे चेहरे के साथ नजर आईं रश्मिका, लोगों ने उठाए सवाल
Rashmika Mandanna: साउथ सिनेमा के चर्चित जोड़े रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के बारे में लंबे समय से बातें चल रही हैं। कई अटकलें लगाई जा रही हैं कि रश्मिका और विजय इस साल 26 फरवरी को उदयपुर के एक भव्य होटल में विवाह बंधन में बंध सकते हैं। इस खबर ने प्रशंसकों को काफी उत्साहित कर दिया है। हर जगह रश्मिका और विजय को देखा जा रहा है। हाल ही में, साउथ अभिनेता ने सार्वजनिक रूप से रश्मिका के हाथ को चूमा। अब नए साल के मौके पर दोनों को एयरपोर्ट पर देखा गया है। खबरें बता रही हैं कि कपल इटली में नया साल मनाकर लौटे हैं। दोनों का एकवीडियो तेजी से वायरल
Rashmika Mandanna और विजय देवरकोंडा साथ में दिखाई दिए
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने इटली में समय बिताया और अब हैदराबाद लौट आए हैं।
देखें वीडियो
इन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान रश्मिका और विजय ने अपने चेहरे को काले मास्क से ढका हुआ था, लेकिन फिर भी वे पहचान में आ गए। एयरपोर्ट पर कपल एक-दूसरे से थोड़ी दूरी पर चल रहा था। विजय ने काले रंग की टोपी पहनी हुई थी और वो काले जैकेट और कपड़े में थे। वहीं, रश्मिका ने कैजुअल कपड़े और चश्मा पहना हुआ था। भले ही वे अलग-अलग चल रहे थे, लेकिन उनकी केमिस्ट्री साफ नजर आ रही थी। रश्मिका और विजय का वीडियो viralbhayani ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है।
साउथ कपल को देख लोगों की प्रतिक्रियाएँ
जब लोगों ने इस प्यारे साउथ कपल को देखा, तो उन्होंने रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के ऊपर कई तरह के कमेंट्स करने शुरू कर दिए। एक यूजर ने कहा, ‘इतनी बार पहले से हनीमून जाते हैं कि इनकी शादी में कुछ नया बचता ही नहीं, जिससे जल्दी तलाक हो जाते हैं।’ जबकि एक अन्य ने लिखा, ‘ये दोनों बहुत स्वीट और असली हैं।’ वहीं कुछ लोग उनके मास्क को लेकर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। इन्हें पहनने की क्या आवश्यकता है?
