The Raja Saab: Kapil Sharma Escapes ‘Dhurandhar’, But How Will He Tackle ‘Jan Nayakan’ and ‘The Raja Saab’ on January 9?

The Raja Saab: अगर आप भी मूवी प्रेमी हैं और इस शुक्रवार शानदार फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, तो यकीन मानिए ये आगामी फिल्म आपके लिए एकदम सही है। 9 जनवरी को दो साउथ फिल्में ‘जन नायकन’ और ‘द राजा साब’ रिलीज हो रही हैं। इसी के साथ, कपिल शर्मा की ‘किस किसको प्यार करूं 2’ भी ‘धुरंधर’ की आंधी के बाद फिर से सामने आ रही है। बॉलीवुड कॉमेडियन कपिल शर्मा की फिल्म को धुरंधर का प्रदर्शन देखते हुए स्थगित कर दिया गया था। इसे अब 9 जनवरी 2026 को रिलीज किया जाएगा।

9 जनवरी को आ रही The Raja Saab

9 जनवरी को साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ प्रदर्शित की जाएगी। यह बाहुबली सुपरस्टार की फिल्म 5 भाषाओं—तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें प्रभास के अलावा संजय दत्त, निधि अग्रवाल और मालविका मोहनन जैसे बड़े कलाकार भी हैं। ध्यान देने योग्य बात यह है कि 9 जनवरी को पोंगल का त्यौहार है, और इस खास मौके पर यह फिल्म आ रही है। प्रभास की इस हॉरर कॉमेडी फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं, और इसका बजट लगभग 500 करोड़ रखा गया है।

साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की ‘जन नायकन’ शुक्रवार को होगी रिलीज

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय ने अपनी फिल्मी करियर को अलविदा कह दिया है। उनके करियर की अंतिम फिल्म ‘जन नायकन’ भी 9 जनवरी को रिलीज होगी। यह एक एक्शन पॉलिटिकल फिल्म है, जिसमें बॉलीवुड सुपरस्टार बॉबी देओल अपने विलेन के किरदार में दिखेंगे। फिल्म में पूजा हेगड़े, मामिता बैजू और प्रकाश राज जैसे प्रमुख कलाकार भी हैं। इसका बजट भी लगभग 380 करोड़ के आस-पास है।

9 January 2026 Movie Release के सामने क्या टिक पाएंगे कपिल शर्मा?

12 दिसंबर 2025 को कपिल शर्मा की ‘किस किसको प्यार करूं 2’ रिलीज की गई थी। लेकिन धुरंधर की बारिश में यह टिक नहीं सकी और इसे सिनेमाघरों से हटा दिया गया। अब एक बार फिर से तीन बीवियों के बीच उलझे कपिल शर्मा 9 जनवरी को इस फिल्म के साथ आ रहे हैं। पहले इस फिल्म ने 16 करोड़ 23 लाख की कमाई की थी। लगभग 35 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म अब प्रभास और थलापति विजय की फिल्मों के सामने कितना टिक पाती है, यह देखना दिलचस्प होगा।

  • Related Posts

    Honey Singh: रैपर ने अश्लील वीडियो का ठिकरा जेनजी पर फोड़ा, जानें सफाई में गायनोलॉजिस्ट का नाम क्यों लिया?

    Honey Singh: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और गायक हनी सिंह विवादों में हैं। दरअसल, दिल्ली में एक कॉन्सर्ट में उन्होंने ठंड और यौन संबंधों पर बेहद आपत्तिजनक बातें की थीं।…

    Priya Kapur ने संजय कपूर और करिश्मा कपूर के 10 साल पुराने तलाक का इस्तेमाल किया, जानिए उन्होंने क्या नई मांग रखी।

    Priya Kapur: संजय कपूर हालांकि इस दुनिया से चले गए हैं, लेकिन उनकी संपत्ति और वसीयत को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच उनकी पत्नी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights