AR Rahman: भारत के प्रसिद्ध संगीतकार के बारे में बात करें तो निश्चित रूप से ए आर रहमान का नाम इस सूची में सबसे ऊपर है, जो अपनी गायिकी के लिए मशहूर हैं। उनके करियर में दिए गए अनगिनत संगीत आज भी लोगों को झूमने पर मजबूर कर देते हैं। 6 जनवरी को ए आर रहमान अपना जन्मदिन मना रहे हैं, और इस अवसर पर हम जानते हैं म्यूजिक के बादशाह के बारे में जिनका विवादों से गहरा संबंध रहा है। कैसे वह हर बार सुर्खियों में आते हैं।
बॉलीवुड को लेकर भी एआर रहमान हुए थे
ए आर रहमान ने यह कहा था कि बॉलीवुड में कुछ लोग उनके खिलाफ साजिशें करते हैं। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन यह बयान काफी चर्चा में रहा। उन्होंने यह भी कहा कि ऑफ स्टेज उनके खिलाफ साजिशें की जाती हैं।
टैक्स चोरी का भी आरोप लगाया गया
ए आर रहमान पर टैक्स चोरी करने का आरोप लगा था। दरअसल, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कहा था कि संगीतकार अपने चैरिटेबल ट्रस्ट को पैसे ट्रांसफर करके टैक्स चोरी करते हैं, जिससे वे सरकार को गुमराह करते हैं।
बेटी की वजह से भी हुई थी फजीहत
ए आर रहمان की बेटी खतीजा एक इवेंट में हिजाब पहनकर ट्रोल हुई थीं, जिसकी वजह से ए आर रहमान को भी फजीहत का सामना करना पड़ा। उन पर पाखंडी होने का आरोप लगा, लेकिन बाद में संगीतकार ने कहा कि उनकी बेटी जो चाहती हैं, कर सकती हैं।
चेन्नई कंसर्ट भी रहा सुर्खियों में
2023 में ए आर रहमान के कॉन्सर्ट में भारी भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई, जिसके बाद उन पर कुप्रबंधन और टिकट अधिक बेचने का इल्जाम लगा। इस विवाद को बढ़ते हुए देख ए आर रहमान ने माफी मांगी थी।
कॉपीराइट विवाद में भी फंसे ए आर रहमान
असल में, पोन्नियिन सेल्वन के गाने “वीरा राजा वीरा” को लेकर ध्रुपद गायक फैयाज डागर ने आरोप लगाया था कि यह उनकी शिव स्तुति के कॉपीराइट का उल्लंघन करती है। उन्होंने उनकी रचना चुराने का आरोप लगाया था।



