Shark Tank India 5: ‘क्या धूम मचाने आए हो दोस्तों…’ किन पिचर्स ने पहले दिन ही शार्क्स को किया हैरान, अनुपम मित्तल और अमन गुप्ता हुए चकित

Shark Tank India 5: शार्क टैंक इंडिया 5 का आगाज आज, यानी 5 जनवरी को होने जा रहा है, जिसका प्रोमो वीडियो एक बार फिर से जारी किया गया है। प्रोमो में दर्शाया गया है कि आज के टैंक में कौन-कौन से पिचर्स आने वाले हैं। प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि 3 पिचर्स बिजनेस आइडिया के साथ शार्क टैंक इंडिया 5 में प्रवेश करते हैं, जहां अनुपम मित्तल उन्हें यह कहते हुए देखते हैं कि “यहां क्या कांड करने के लिए आए हो यार।” आइए जानते हैं कि शार्क टैंक इंडिया 5 के पहले दिन कौन-कौन से 3 पिचर्स शार्क के निशाने पर आने वाले हैं।

Shark Tank India 5 में नजर आएंगे ये पिचर्स

शार्क टैंक इंडिया 5 में लेविसा, जो खुद को अल्टीमेट सेल्फ केयर कंपनी के रूप में प्रस्तुत करती हैं, के साथ ही गुगली वुगली पेरेंट्स और द क्रॉफ्ले गायज भी पिचर्स के रूप में नजर आएंगे। प्रोमो में अमन गुप्ता कहते हैं, “कुछ तो गड़बड़ है,” जबकि अनुपम मित्तल यह कहते हैं, “क्या कांड करने आए हो यार।”

इस पिचर पर शार्क टैंक इंडिया 5 में अनुपम मित्तल ने उठाया सवाल

प्रोमो में दिखाया गया है कि डॉक्टर मनोज जयपुर से आते हैं और शार्क उनके बारे में सवाल उठाते हैं। अनुपम मित्तल पूछते हैं कि “अरोमा नेचुरल थैरेपिस्ट” होकर क्या वे डॉक्टर कहलाने का हक रखते हैं। जब पिचर सहमति जताते हैं, तो अनुपम कहते हैं, “अगर आप यह कह रहे हो कि बैचलर इन अरोमा थेरेपी कर रहे हो और आप डॉक्टर नाम लगा सकते हो तो मेरा नाम बदल देना।” इसके साथ ही प्रोमो में देखा जा सकता है कि कैसे शार्क के सवालों के घेरे में पिचर्स आते हैं। पहले दिन ही तीनों पिचर्स को लेकर शार्क काफी कंफ्यूज दिखते हैं। देखना दिलचस्प होगा कि शुरुआत कैसी रहने वाली है।

  • Related Posts

    Honey Singh: रैपर ने अश्लील वीडियो का ठिकरा जेनजी पर फोड़ा, जानें सफाई में गायनोलॉजिस्ट का नाम क्यों लिया?

    Honey Singh: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और गायक हनी सिंह विवादों में हैं। दरअसल, दिल्ली में एक कॉन्सर्ट में उन्होंने ठंड और यौन संबंधों पर बेहद आपत्तिजनक बातें की थीं।…

    Priya Kapur ने संजय कपूर और करिश्मा कपूर के 10 साल पुराने तलाक का इस्तेमाल किया, जानिए उन्होंने क्या नई मांग रखी।

    Priya Kapur: संजय कपूर हालांकि इस दुनिया से चले गए हैं, लेकिन उनकी संपत्ति और वसीयत को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच उनकी पत्नी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights