Lifestyle

Hair Care Advice: This Special Traditional Oil Stops Hair Breakage in Winter—Definitely Give It a Try!

हेयर केयर टिप्स: अगर सर्दियों में आपके बाल बहुत टूट रहे हैं, तो स्वास्थ्य विशेषज्ञ द्वारा सुझाए गए अरंडी के तेल का उपयोग कर सकते हैं। ये स्किन और बालों दोनों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। विशेषज्ञ के अनुसार, यदि आप अपनी उम्र से कम दिखना चाहते हैं और साथ ही पैसे भी बचाना चाहते हैं, तो आपके पास एक खास तेल होना चाहिए और वह है कैस्टर ऑयल, जिसे अरंडी या एरंड का तेल भी कहा जाता है। कैस्टर ऑयल आपके बालों, स्किन, आंखों, जोड़ों और पेट के लिए किसी दवा से कम नहीं है, बशर्ते आप इसे सही तरीके से इस्तेमाल करें। आयुर्वेद में इस तेल की तारीफ की गई है, और आजकल आधुनिक विज्ञान भी इसके स्किन पर प्रभाव देखकर इसे नेचर्स बोट टॉक्स कहने लगी है। स्किन पर झुर्रियों को कम करने के लिए लोग बोटोक्स सर्जरी करवाते हैं, लेकिन अगर आप इस एरंड के तेल का सही तरीके से उपयोग करने लगें, तो इसकी आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

हेयर केयर टिप्स में जानें बालों को झड़ने से कैसे बचाएं?

कैस्टर ऑयल बालों की ग्रोथ को तेजी से बढ़ाता है। कैस्टर ऑयल में मौजूद रिसिनोलिक एसिड हेयर फॉलिकल्स में किसी भी अन्य तेल की तुलना में तीन से चार गुना अधिक रक्त संचार करता है। यही वजह है कि कैस्टर ऑयल लगाने से बाल तेजी से बढ़ते हैं और झड़ने की समस्या कम होती है। लेकिन इसे सही तरीके से इस्तेमाल करना बहुत महत्वपूर्ण है।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट: Fit Tuber Hind

कैस्टर ऑयल बहुत गाढ़ा होता है, शहद की तरह। इतना मोटा होने के कारण इसे सीधे लगाना थोड़ा असुविधाजनक हो सकता है। इसलिए दो तरीके हैं। पहला, कैस्टर ऑयल को गर्म करें, लेकिन इसे कढ़ाई में नहीं गर्म करें; जिस बोतल में कैस्टर ऑयल है, उसे गर्म पानी में डालकर गर्म करें। जब कैस्टर ऑयल गर्म हो जाता है, तो वह उतना गाढ़ा नहीं रहता, जिससे इसे सामान्य तेल की तरह आसानी से लगाया जा सकता है। दूसरा उपाय है कैस्टर ऑयल को किसी अन्य तेल के साथ मिलाकर लगाना, जैसे बादाम का तेल, नारियल का तेल, सरसों का तेल, तिल का तेल या कोई अन्य तेल। अनुपात बहुत महत्वपूर्ण है। जितना कैस्टर ऑयल लें, उससे डबल दूसरा तेल लें। जैसे 50 ग्राम कैस्टर ऑयल लिया, तो 100 ग्राम बादाम का तेल लें। दोनों को मिलाकर किसी बोतल में रखें। अब जब भी सिर पर लगाना हो, तो इस तेल से सिर की मसाज कर लें।

अरंडी का तेल कैसे लगाएं?

सबसे अच्छा समय रात को सोने से पहले है। 5-7 मिनट हल्के हाथों से पूरे सिर की मसाज करें। क्योंकि रात भर जब यह बालों पर लगा रहता है, तो बालों को बहुत अच्छा पोषण मिलता है। चाहे दोमुंह बाल हों, डैंड्रफ हो, सिर में खुजली हो, बाल सूखे रहते हों या स्कैल्प पर सोरायसिस जैसी समस्या हो, कैस्टर ऑयल सभी समस्याओं को ठीक करने में बेहद मददगार है। यदि आप इस तेल का इस्तेमाल लगातार 15 दिनों तक करेंगे, तो परिणाम दिखने लगेगा।

अस्वीकृति: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सा परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी प्रमाणित चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी इनकी पुष्टि या खंडन नहीं करता है। किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights