The Great Indian Kapil Show 4: द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4 का आगामी एपिसोड बेहद दिलचस्प होने वाला है, क्यूंकि इस बार नेटफ्लिक्स पर भोजपुरी सुपरस्टार्स की धमक आने वाली है। जी हां, हम बात कर रहे हैं पवन सिंह, मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव निरहुआ की, जो कपिल शर्मा के सामने द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4 में कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए तैयार हैं। सोशल मीडिया पर एक के बाद एक क्लिप वायरल
The Great Indian Kapil Show 4 में पवन सिंह ने मनोज तिवारी पर किया मजेदार ताना
Credit- Google ihora Bhojpuri News
जहां तक द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4 के इस प्रोमो की बात करें, यहाँ कपिल शर्मा कहते हुए नजर आते हैं, “पवन भैया, आप जो कपड़े पहनते हैं, अगर उनमें आपका दिन अच्छा न निकलता हो, तो आप उन कपड़ों को कभी दोबारा नहीं पहनते।” पवन सिंह जवाब देते हैं, “मैं तो कपड़ा ही नहीं, ब्लैक से भी बहुत दूर रहता हूं।” इसी दौरान मनोज तिवारी अपना ब्लैक सूट देख लेते हैं, जिसपर सभी हंस पड़ते हैं। वहीं निरहुआ कहते हैं कि 4 वाला 6 पर आ गया लॉलीपॉप वाला नेटफ्लिक्स पर आ गया।
द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4 में मनोज तिवारी ने पवन सिंह को कहा चांद का टुकड़ा
वहीं द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4 में मनोज तिवारी यह बोलते हैं कि “आपने आज हमारे चांद के दो टुकड़ों को बुलाया है। कभी-कभी आप टुकड़े करने वालों को भी बुला लेते हैं।” इस पर कपिल शर्मा हंसने लगते हैं, और मनोज तिवारी कहते हैं, “उसका गलत मतलब मत समझना।” कपिल जवाब देते हैं, “नहीं नहीं, मैं रवि भैया बिल्कुल नहीं समझ रहा हूं।” इस मजेदार प्रोमो वीडियो में भोजपुरी के तीनों सुपरस्टार की मस्ती देखने लायक है। ऐसे में आगामी एपिसोड के लिए फैंस निश्चित तौर पर इंतजार कर रहे हैं।
द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4 में हंसी का फव्वारा फूटने वाला है, क्योंकि यह तीनों भोजपुरी सितारे कपिल के साथ धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।



