Anurag Dhanda: भारत में फुटबॉल की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। सुनील छेत्री सहित कई प्रमुख फुटबॉल सितारों ने इसे लेकर सरकार के सामने अपनी आवाज उठाई है। ध्यान रहे कि देश की प्रमुख फुटबॉल लीग यानि इंडियन सुपर लीग का भविष्य अभी भी अनिश्चित है। लगातार हो रही देरी के चलते खिलाड़ियों में चिंता का माहौल बना हुआ है। यह ध्यान देने योग्य है कि लीग को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है, जिसने न केवल घरेलू फुटबॉल ढांचे को कमजोर किया है, बल्कि खिलाड़ियों, क्लबों और प्रशंसकों को भी गहन चिंता में डाल दिया है। इस बीच आप नेता अनुराग ढांडा ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है और केंद्र सरकार से प्रश्न उठाया है।
Anurag Dhanda ने केंद्र सरकार पर कसा तंज
आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “अमित शाह का बेटा BCCI चलाता है, तो क्या दुश्मन देश पाकिस्तान से मैच खेलकर करोड़ों का खेल खेलेंगे? मोदी जी,
देश के दूसरे खेलों पर भी ध्यान दीजिए। युवा जी जान से मेहनत कर खेल के लिए तैयार होते हैं।इसलिए नहीं कि इस तरह आपकी सरकार खेलों और खिलाड़ियों को बर्बाद करती रहे”।
सुनील छेत्री समेत कई खिलाड़ियों ने दी प्रतिक्रिया
भारतीय फुटबॉल के शीर्ष नाम सुनील छेत्री ने कहा, “यह जनवरी है, और हमें इंडियन सुपर लीग में खेलते हुए आपके टीवी स्क्रीन पर होना चाहिए था। उनके शब्दों में खिलाड़ियों और प्रशंसकों दोनों की निराशा स्पष्ट है। इंडियन सुपर लीग का सीजन अब तक शुरू नहीं हो पाया है। इसके कारण खिलाड़ियों का भविष्य और करियर खतरे में हैं। उन्हें कोई सैलरी नहीं मिल रही है।
AIFF नए कमर्शियल पार्टनर खोजने में पूरी तरह विफल रहा है। पार्टनर बनने के लिए कोई बोली नहीं आई, जिससे लीग के भविष्य पर संकट उत्पन्न हो चुका है। यही वजह है कि खिलाड़ियों के बीच कई सवाल उठ रहे हैं। यही कारण है कि खिलाड़ी अब खुलकर इस मुद्दे को सरकार के सामने ला रहे हैं।



