Asaduddin Owaisi: जानकारी के अनुसार, अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला कर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार करके अमेरिका ले जाने की कार्रवाई की है। यह जानकारी खुद डोनाल्ड ट्रंप ने दी थी। अमेरिका का तर्क है कि वेनेजुएला से अमेरिका में बड़ी मात्रा में ड्रग्स की तस्करी हो रही थी। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि ट्रंप के लिए यह सब पूर्व नियोजित था और इसके पीछे और भी योजनाएं हो सकती हैं। इसी बीच एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी से पाकिस्तान के संदर्भ में एक मांग रखी है, जिसके बाद अटकलें तेज हो गई हैं कि पाकिस्तान का भी हाल वेनेजुएला जैसा किया जा सकता है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी प्रमुख जानकारी।
Asaduddin Owaisi ने पीएम मोदी से की खास मांग
मुंबई में एक जनसभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “आज हमने सुना कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सेनाओं ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर अमेरिका ले गईं। अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प वेनेजुएला के राष्ट्रपति को उनके देश से उठा सकते हैं,
तो आप (प्रधानमंत्री मोदी) भी पाकिस्तान जाकर 26/11 आतंकी हमलों के मुख्य आरोपी को भारत वापस ला सकते हैं। वहीं बांग्लादेश भी लगातार भारत को चुनौती दे रहा है, जिससे चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। ध्यान देने योग्य है कि ट्रंप के इस निर्णय से विश्व में एक नया समीकरण बन सकता है।
क्या भारत पाकिस्तान पर ले सकता है निर्णायक कदम?
अगर इतिहास की ओर देखा जाए, तो भारत कई बार पाकिस्तान को युद्ध के मैदान में हराने में सफल रहा है। इसलिए यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि भारत कुछ भी कर सकता है। एआईएमआईएम चीफ ने पीएम मोदी से जो मांग रखी है, वह कई सवाल उठाती है। हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाया था। इसके साथ ही बांग्लादेश में भी हिंदुओं के खिलाफ लगातार अत्याचार हो रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप यह आशा की जा रही है कि भारत शीघ्र ही अपने दोनों पड़ोसी देशों के खिलाफ ठोस कदम उठाने वाला है।



