OPPO Reno 15: 4K HDR वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए अत्यधिक शक्तिशाली AI प्रोसेसर के साथ ओप्पो का नया स्मार्टफोन आ रहा है! लीक हुई कीमत के बारे में जानें।

OPPO Reno 15: ओप्पो रेनो सीरीज की मांग देश में ही नहीं, बल्कि विश्व भर में बढ़ती जा रही है। इसके पीछे का कारण इसका पावरफुल कैमरा, प्रोसेसर, और बैटरी है। यही कारण है कि फैंस ओप्पो रेनो 15 सीरीज के भारत में लॉन्च होने का लंबे समय से इंतज़ार कर रहे थे। अब इसकी लॉन्च डेट घोषित की गई है। ओप्पो रेनो 15, ओप्पो रेनो प्रो और ओप्पो रेनो प्रो मिनी को 8 जनवरी को दोपहर 12 बजे के करीब पेश किया जाएगा। इसके बेस मॉडल के फीचर्स और कीमत पर काफी चर्चा हो रही है। आइए जानें इसमें क्या खास और नया मिल सकता है।

OPPO Reno 15 में मिल सकता है पावरफुल प्रोसेसर

ओप्पो रेनो 15 स्मार्टफोन में गेमिंग के लिए MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर हो सकता है। यह प्रोसेसर HyperEngine MAGT 3.0 के साथ आता है, जो गेमर्स को उच्च प्रदर्शन प्रदान करता है। इसके अलावा, यह 4K HDR वीडियो भी बनाने में मदद करता है। इसमें Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है।

ओप्पो रेनो 15 का संभावित कैमरा और डिस्प्ले

ओप्पो का यह नया फोन पेशेवर फोटोग्राफी के लिए तैयार किया गया है। इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 50MP का मुख्य कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन के साथ शामिल है। इसके अलवा, 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस कैमरा और 50MP टेलीफोटो लेंस भी हो सकता है। इस फोन में सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है। इसमें AI पोर्ट्रेट कैमरा सिस्टम जोड़ा जा सकता है। ओप्पो अपने इस फोन में 6500mAh की बैटरी प्रदान कर सकता है और यह 80W फास्ट चार्जर के साथ लैस होगा। ओप्पो रेनो 15 में 6.3 इंच की फ्लैट OLED स्क्रीन हो सकती है।

ओप्पो रेनो 15 संभावित स्टोरेज और कीमत

ओप्पो रेनो 15 दो स्टोरेज वेरियंट में आ सकता है, जिसके आधार पर इसकी कीमत निर्धारित की जा सकती है। इसके 12GB और 256GB स्टोरेज वेरियंट की संभावना 51000 के आस-पास हो सकती है। वहीं, 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरियंट को 55000 हजार के आस-पास के मूल्य पर लॉन्च किया जा सकता है। ओप्पो रेनो 15 सीरीज की बिक्री फ्लिपकार्ट और अमेजन पर होगी।

  • Related Posts

    Vivo X300 5G: 512GB स्टोरेज और बिना लाइट HD तस्वीरें कैद करने वाला स्मार्टफोन अब 8000 रुपए सस्ता, Google Gemini प्रदान करेगा अद्वितीय अनुभव

    Vivo X300 5G: वीवो की एक्स सीरीज अपने उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे और प्रदर्शन के लिए प्रसिद्ध है। इसलिए, भारत ही नहीं बल्कि विश्वभर में लोग इसके अगले फोन का…

    IQOO 15 5G: 7000 mAh बैटरी, उच्च गति प्रोसेसर और पेशेवर कैमरे वाला फोन अब सस्ता, गेमर्स और व्लॉगर्स के लिए 6000 रुपये की बड़ी छूट पर बुक करें।

    IQOO 15 5G: यदि आप फोटोग्राफी के साथ व्लॉगिंग के शौक़ीन हैं, तो आईक्यू का यह अत्याधुनिक स्मार्टफोन आपके लिए ही बना है। आईक्यू 15 5जी फोन को 26 नवंबर,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights