मनोरंजन

Mark Box Office Collection Day 7: ‘धुरंधर’ ने साउथ के किंग सुदीप किच्चा के ‘मार्क’ को कैसे पछाड़ दिया? नए साल में टिकट बुक करने से पहले यह जान लें।

Mark Box Office Collection Day 7: बॉक्स ऑफिस पर किच्चा सुदीप की फिल्म मार्क को आदित्य धर की धुरंधर से कड़ी प्रतिस्पर्धा मिल रही है. जिसका असर अब ‘मार्क’ पर स्पष्ट दिखाई देने लगा है. यह साउथ फिल्म सुपरहिट मूवी ‘मैक्स’ का सीक्वल है. नया साल आ चुका है, लेकिन मार्क की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है. इस फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन मेकर्स को एक बड़ा झटका दे दिया है.

Mark Box Office Collection Day 7 में आई बड़ी गिरावट

मार्क ने रिलीज के सातवें दिन केवल 69 लाख रुपये कमाए हैं. सुदीप किच्चा की फिल्म मार्क का बजट लगभग 40 करोड़ रुपये है.

mark-film Mark Box Office Collection Day 7: 'धुरंधर' ने साउथ के किंग सुदीप किच्चा के 'मार्क' को कैसे पछाड़ दिया? नए साल में टिकट बुक करने से पहले यह जान लें।
पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

लेकिन अभी तक इस फिल्म ने केवल 21.14 करोड़ का कलेक्शन किया है. बॉक्स ऑफिस पर इसकी स्थिति बहुत खराब है. मार्क ने ऑपनिंग डे पर 8.6 करोड़ रुपये कमाए थे, लेकिन उसके बाद से इसकी कमाई लगातार गिरती जा रही है. मंगलवार को इस फिल्म ने केवल 9 लाख रुपये कमाए थे. कमाई के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं.

किच्चा सुदीप की फिल्म ‘मार्क’ पर भारी पड़ रही है ‘धुरंधर’

आपको बता दें, मार्क एक एक्शन और थ्रिलर फिल्म है, जिसमें साउथ सुपरस्टार सुदीप किच्चा ने एक सस्पेंड पुलिस अधिकारी का रोल निभाया है. इसमें वो लापता बच्चों को बचाने के लिए मंत्रियों और राजनीति से जूझते हुए दिख रहे हैं. फिल्म की कहानी बहुत अच्छी है, लेकिन रणवीर सिंह की 1100 करोड़ रुपये से अधिक कमाने वाली धुरंधर के सामने यह टिक नहीं पा रही है. रिलीज के बाद से ही मार्क को ‘धुरंधर’ से जबरदस्त टक्कर मिल रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights