Malaika Arora:बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा अपनी शानदार फिटनेस और चमकती हुई त्वचा के लिए मशहूर हैं। 52 साल की उम्र में वह जिस तरह से 25 की लगती हैं, वह हर किसी को चौंका देता है। जबकि लोग उनके जैसे जिम या योग तो कर लेते हैं, लेकिन उनके चेहरे की तरह की चमक हासिल नहीं कर पाते। अगर आप भी बच्चों की तरह बेदाग और चमकदार त्वचा चाहते हैं, तो मलाइका अरोड़ा का यह विशेष विटामिन सी ड्रिंक सुबह-सुबह अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने एक वीडियो के जरिए साझा की थी।
Malaika Arora का विटामिन सी ड्रिंक युवावस्था बनाए रखने में मददगार
मलाइका अरोड़ा अपनी त्वचा को जवां बनाए रखने के लिए एक विशेष विटामिन सी ड्रिंक का सेवन करती हैं। इसके लिए वह कटे हुए आंवले, हल्दी, काली मिर्च, और अदरक को मिक्स करके ग्राइंडर में पीस लेती हैं।
देखें वीडियो
इसके बाद वह पल्प को छानकर सुबह-सुबह सेवन करती हैं। आंवले में उच्च मात्रा में विटामिन सी होता है, जो न केवल त्वचा, बल्कि बाल, आंखें, और दिल-दिमाग और इम्यूनिटी के साथ सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए अत्यंत फायदेमंद माना जाता है।
आंवला किन बामारियों में वरदान साबित होता है?
गौर करने वाली बात है, आंवले में मौजूद विटामिन सी त्वचा के कोलेजन को बढ़ाकर उसे टाइट करता है। साथ ही यह झुर्रियों, डलनेस, और काले धब्बों को मिटाता है। आंवले में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को अंदर से स्वस्थ रखते हैं, जिसके कारण उम्र बढ़ने का असर चेहरे पर नहीं दिखता। आंवला समय से पहले बूढ़ा होने से रोकता है। नियमित आंवला सेवन से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है, और यह डायबिटीज, पेट की समस्याओं और उच्च रक्तचाप में भी फायदेमंद होता है। आंवला तनाव को कम करने में मदद करता है और दिमाग को भी राहत देता है।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दिए गए चिकित्सीय सुझाव केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। लेख में बताए गए तरीकों और दावों को सुझाव के रूप में ही लिया जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इन्हें प्रमाणित करता है और न ही अस्वीकार करता है। किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।








Leave a Reply