मार्क बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: क्या सच में ‘धुरंधर’ ने साउथ सुपरस्टार किच्चा सुदीप की फिल्म को किया नेस्ट? जानें इस साल के अंत में ‘मार्क’ का कलेक्शन!
Mark Box Office Collection Day 6: सुदीप किच्चा की हिट फिल्म ‘मैक्स’ देखने के बाद, दर्शक उत्सुकता से इसके शुभांरभ ‘मार्क’ का इंतज़ार कर रहे थे। यह फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज हुई। साउथ के दर्शकों ने इसे अच्छा रिस्पॉन्स दिया, लेकिन धुरंधर स्टार के प्रभाव के आगे मार्क अपने निशान छोड़ने में असफल रही। अब तक मार्क को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं। आइए, जानते हैं कि धुरंधर साउथ सुपरस्टार सुदीप किच्चा पर इसका कितना असर पड़ा है? यहां मार्क का कुल बॉक्स कलेक्शन देखें।
Mark Box Office Collection Day 6 कितना हुआ
मार्क का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी धीमा चल रहा है। इस फिल्म ने रिलीज के छठे दिन केवल 90 लाख रुपए कमाए हैं।

सुदीप किच्चा के इस फिल्म का यह अब तक का सबसे कम कलेक्शन है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 8.6 करोड़ का कलेक्शन किया था, लेकिन इसके बाद इसकी कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म ने कुल 20.45 करोड़ रुपए कमाए हैं, जबकि इसका बजट लगभग 40 करोड़ के आस-पास है। धुरंधर के मुकाबले यह पूरी तरह से बेबस नजर आ रही है। मार्क बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने साझा किए हैं।
‘धुरंधर’ के आगे सुदीप किच्चा की मार्क का नहीं चला जादू
ज्ञात हो कि, आदित्यधर की एक्शन थ्रिलर बॉलीवुड फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी। इसने रिलीज के 26 दिनों में 1100 करोड़ का कुल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन कर लिया है। धुरंधर के सामने मार्क ही नहीं, बल्कि कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरा मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ जैसी फिल्म भी टिक नहीं पाई। इसके साथ ही, हॉलीवुड की सबसे हिट फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने भी इसके सामने भारत में हार मान ली। धुरंधर की सुनामी का प्रभाव साउथ सुपरस्टार सुदीप किच्चा की ‘मार्क’ पर स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।
