Dhurandhar Box Office Collection on Day 25: Significant Drop Before New Year, Aditya Dhar’s Heart Will Break!

Dhurandhar Box Office Collection Day 25: लंबे समय बाद बॉलीवुड ने एक ऐसी फिल्म प्रस्तुत की है, जिसने रिलीज के बाद 1100 करोड़ से अधिक की कमाई की है। फैंस की उम्मीद थी कि फ़िल्म निर्माता आदित्यधर की धुरंधर न्यू ईयर से पहले 1500 करोड़ तक पहुंचेगी। लेकिन ऐसा होता हुआ नहीं दिख रहा है। रणवीर सिंह की एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर ने रिलीज के 25वें दिन अब तक की सर्वाधिक कमाई की है। लेकिन यह इतिहास बनाने में सफल रही है।

Dhurandhar Box Office Collection Day 25 में गिरावट

धुरंधर ने सोमवार को 10.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। वहीं, रविवार को यह कमाई 22.5 करोड़ रुपए थी।

Dhurandhar-Box-Office-Collection-Day-25-1 Dhurandhar Box Office Collection on Day 25: Significant Drop Before New Year, Aditya Dhar's Heart Will Break!
पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

धुरंधर की कुल कमाई भारत में 701 करोड़ रुपए हो चुकी है। वहीं, वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 1100.23 करोड़ रुपए रहा है। यह फिल्म 2025 की सबसे बड़ी हिट साबित हुई है। इसने ‘छावा’, ‘सैयारा’ और ‘कांतारा चैप्टर 1’ को ही नहीं, बल्कि ‘एनिमल’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जिस रफ्तार से यह मूवी बढ़ रही है, उससे लगता है कि यह 1500 करोड़ का कुल कलेक्शन कर सकती है। कमाई के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

धुरंधर’ ईयर एंडर पर बना सकती है रिकॉर्ड

आपको बता दें, धुरंधर एक भारतीय जासूस की कहानी है, जो पाकिस्तान में जाकर आतंकियों की जासूसी करता है। मूवी में पाकिस्तान के गैंगेस्टर रहमान डकैत की कहानी भी दिखाई गई है, जिसमें अक्षय खन्ना के अभिनय की काफी तारीफ हो रही है। धुरंधर को वर्ल्ड वाइड काफी पसंद किया जा रहा है। ईयर एंडर पर यह मूवी और भी अधिक कमाई कर सकती है। इस मूवी में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे बड़े एक्टर भी शामिल हैं।

  • Related Posts

    Honey Singh: रैपर ने अश्लील वीडियो का ठिकरा जेनजी पर फोड़ा, जानें सफाई में गायनोलॉजिस्ट का नाम क्यों लिया?

    Honey Singh: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और गायक हनी सिंह विवादों में हैं। दरअसल, दिल्ली में एक कॉन्सर्ट में उन्होंने ठंड और यौन संबंधों पर बेहद आपत्तिजनक बातें की थीं।…

    Priya Kapur ने संजय कपूर और करिश्मा कपूर के 10 साल पुराने तलाक का इस्तेमाल किया, जानिए उन्होंने क्या नई मांग रखी।

    Priya Kapur: संजय कपूर हालांकि इस दुनिया से चले गए हैं, लेकिन उनकी संपत्ति और वसीयत को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच उनकी पत्नी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights