The Raja Saab Trailer: प्रभास की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक द राजा साब है, लेकिन रिलीज से मात्र 10 दिन पहले एक नया ट्रेलर पेश किया गया है। यह निश्चित रूप से आपके दिल की धड़कनें बढ़ा देगा। प्रभास और संजय दत्त के प्रशंसक 3 मिनट 11 सेकंड के इस ट्रेलर को देखकर सन्न रह जाएंगे। द राजा साब ट्रेलर ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं, और अंतिम सीन देखकर यूजर्स ने कहा, ‘आखिर में क्या दिखा दिया बे।’
आखिर क्यों The Raja Saab Trailer को देख फैंस को लगा झटका
Credit- T-Series
जहां तक इस द राजा साब ट्रेलर की बात है, यह निश्चित तौर पर आपके रोंगटे खड़े कर सकता है। कुछ लोग प्रभास के लुक की प्रशंसा कर रहे हैं, जबकि अन्य इसे देखकर कांप रहे हैं। यूजर्स ने इसे फायर बताया है, लेकिन अंतिम सीन देखने के बाद लोगों की रूह कांप उठी है। जोकर के अवतार में प्रभास अब चर्चा का केंद्र बन गए हैं और ट्रेलर देख चुके दर्शकों का कहना है कि आखिरी में क्या दिखा दिया है।
खतरनाक लुक्स में प्रभास और संजय दत्त एक दूसरे पर भारी
इस ट्रेलर की बात करें तो एक तरफ प्रभास का फायर लुक चर्चा का विषय बना हुआ है, तो दूसरी तरफ संजय दत्त का खतरनाक लुक देखकर आप चौंक सकते हैं। उनका यह अवतार आपने शायद पहले नहीं देखा होगा। इसमें कोई संदेह नहीं कि प्रभास और संजय दत्त खतरनाक लुक के मामले में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।
9 जनवरी को रिलीज होने जा रही द राजा साब, मारुति के निर्देशन में बनने वाली एक फिल्म है, जो लंबे समय से टाली जा रही थी। इसमें प्रभास के अलावा संजय दत्त, बोमन इरानी, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, ऋद्धि कुमार जैसे सितारे नजर आएंगे।



