Varun Dhawan: ‘Heaven has found an angel…’ Actor shaken by the loss of his beloved pet, pays heartfelt tribute.

Varun Dhawan: बॉलीवुड के प्रमुख अभिनेताओं में शुमार वरुण धवन जल्द ही बॉर्डर 2 में नजर आने वाले हैं। लेकिन इस बीच, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें बताया कि उनके एक करीबी का निधन हो गया है, जिससे वह काफी दुखी हैं। उन्होंने लिखा, “स्वर्ग को एक और फरिश्ता मिल गया।” इस पोस्ट को देखकर न केवल फैंस, बल्कि अन्य सितारे भी दुख प्रकट करते नजर आए हैं। आइए जानते हैं कि किसके निधन से वरुण धवन का दिल टूटा है। उन्होंने अपने फैंस के साथ इस दुखद खबर को साझा करते हुए भावुक नजर आए हैं।

Varun Dhawan ने किसकी मौत के बाद बयां किया दर्द

वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा, “रेस्ट इन पीस एंजेल, आज स्वर्ग को एक और फरिश्ता मिल गया। एक प्यारा पपी और जोई की शानदार बहन बनने के लिए धन्यवाद। हम तुम्हें बहुत याद करेंगे, फिर मिलेंगे।” पोस्ट देखने के बाद फैंस भी दुख प्रकट करते नजर आए हैं।

वरुण धवन को सांत्वना देते नजर आए फैंस और सितारे

इस पोस्ट को देख कर टाइगर श्रॉफ ने दिल का इमोजी शेयर किया, और सोफी चौधरी से लेकर जोया अख्तर तक ने वरुण धवन को सांत्वना देने वाले कमेंट किए। यह बात सच है कि वरुण अपने पेट्स के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें साझा करते हैं, और उन्हें कितना प्यार करते हैं, यह स्पष्ट होता है। एंजल के निधन का उनके लिए गहरा सदमा है, और उन्होंने सोशल मीडिया पर भावनाओं के साथ दुख व्यक्त किया है।

वर्क फ्रंट की बात करें, तो गणतंत्र दिवस के अवसर पर वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर 2 रिलीज होने के लिए तैयार है, जिसमें सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी नजर आएंगे। इस सीक्वल का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

  • Related Posts

    Honey Singh: रैपर ने अश्लील वीडियो का ठिकरा जेनजी पर फोड़ा, जानें सफाई में गायनोलॉजिस्ट का नाम क्यों लिया?

    Honey Singh: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और गायक हनी सिंह विवादों में हैं। दरअसल, दिल्ली में एक कॉन्सर्ट में उन्होंने ठंड और यौन संबंधों पर बेहद आपत्तिजनक बातें की थीं।…

    Priya Kapur ने संजय कपूर और करिश्मा कपूर के 10 साल पुराने तलाक का इस्तेमाल किया, जानिए उन्होंने क्या नई मांग रखी।

    Priya Kapur: संजय कपूर हालांकि इस दुनिया से चले गए हैं, लेकिन उनकी संपत्ति और वसीयत को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच उनकी पत्नी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights