Anurag Dhanda: ‘Nursing Students Exposed to Cold for 3 Days’ – AAP Leader Accuses Haryana Government of Serious Negligence; Find Out More

Anurag Dhanda: हरियाणा के खुशी नर्सिंग कॉलेज में नर्सिंग की छात्राएँ पिछले 3 दिनों से ठंड में टेंट के नीचे बैठी हुई हैं। छात्राओं ने अनियमितताओं, सुरक्षा की कमी और यौन व मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए विरोध किया है। उनका कहना है कि कॉलेज का संचालक शराब के नशे में हॉस्टल में आता है और अनुचित व्यवहार करता है। इस पर आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ने प्रतिक्रिया दी है और हरियाणा सरकार को आलोचना का सामना करना पड़ा है।

आप नेता Anurag Dhanda ने दी प्रतिक्रिया

आप नेता अनुराग ढांडा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि “हिसार में नर्सिंग की छात्राएँ 3 दिन से ठंड में टेंट के नीचे बैठी हैं। छात्राओं का कहना है कि कॉलेज संचालक नशे में हॉस्टल में घुसकर अनुचित हरकतें करता है और वहाँ काम करने वाले कर्मचारी बाथरूम में झांकते हैं, क्योंकि बाथरूम के दरवाज़े ठीक से नहीं लगे हैं।

इस स्थिति पर अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा में कौरवों की सरकार और धृतराष्ट्र बने मुख्यमंत्री नायब सिंह आँख मूँदे बैठे हैं। यही है “बेटी बचाओ” का असली चेहरा।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, छात्राओं का कहना है कि कॉलेज संचालक शराब के नशे में देर रात हॉस्टल में आता है और अनुचित व्यवहार करता है। इसके अलावा, वहाँ काम करने वाले कर्मचारी बाथरूम में झांकते हैं, क्योंकि कई बाथरूम में न तो दरवाजे ठीक से लगे हैं और न ही कुंडी है। इससे छात्राओं की सुरक्षा और गोपनीयता को खतरा है। इसी वजह से छात्राएँ पिछले 3 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रही हैं और कार्रवाई की मांग कर रही हैं। इसके साथ ही, उनका दावा है कि उनकी आवाज़ दबाई जा रही है।

  • Related Posts

    Mamata Banerjee: ‘मुख्यमंत्री की क्रूरता के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का कड़ा हस्तक्षेप..,’ IPAC मामले में फंसी बंगाल की सीएम, बीजेपी ने अग्रिम मोर्चा संभाला

    Mamata Banerjee: बंगाल में चुनावी माहौल गरम था, पर अब सियासी हलचल और ज्यादा तेज हो गई है। पिछले हफ्ते आईपैक चीफ प्रतीक जैन के आवास पर ईडी की छापेमारी…

    Maharashtra Municipal Elections 2026 Results: Will the Thackeray Brothers’ Reputation Suffer? The Magic of BJP-Shiv Sena in BMC? Get the Latest Counting Updates Here.

    Maharashtra Civic Body Polls Result 2026: चर्चित महाराष्ट्र निकाय चुनाव के परिणाम आज घोषित होने वाले हैं। मतगणना की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है। मतदान समाप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights