क्या सलमान खान की ‘Battle of Galwan’ बनेगी ‘धुरंधर 2’ और ‘अल्फा’ का अंत? आलिया भट्ट की फिल्म की रिलीज डेट टलने पर क्यों हुआ विवाद?

Salman Khan: सलमान खान आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का ट्रेलर आने की उम्मीद है। फैंस इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी दौरान यह चर्चा शुरू हो गई है कि, आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ को इस फिल्म की प्रतिस्पर्धा के चलते 17 अप्रैल की रिलीज तारीख से टाल दिया गया है। सूचनाओं के अनुसार, ‘बैटल ऑफ गलवान’ का मुकाबला आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ और ‘अल्फा’ से होने की संभावना है।

सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ का ‘धुरंधर 2’ और ‘अल्फा’ पर पड़ सकता है प्रभाव

सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को ईद 2026 यानी कि 30 मार्च को रिलीज किया जा सकता है। दूसरी ओर, आदित्य धर की 1 हजार करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली धुरंधर का पार्ट 2 अगले साल 19 मार्च को रिलीज होने वाला है। ऐसे में इन दोनों फिल्मों के बीच आदित्य चोपड़ा की फिल्म ‘अल्फा’ से टकराव हो सकता था। यही वजह है कि इसे आगे बढ़ाया गया है। बॉलीवुड के भाई जान के नाम से मशहूर सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ इन दोनों पर प्रभाव डालने की संभावना है। यह फिल्म 15 जून 2020 की रात को लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक लड़ाई पर आधारित है, जिसमें चीन के 40 सैनिक और भारत के 20 जवान शहीद हुए थे।

आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ की रिलीज तारीख स्थगित

आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ के बारे में प्रसिद्ध मूवी क्रिटिक तरन आदर्श ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए जानकारी साझा की है।

उनका कहना है कि, ‘अल्फा’ की रिलीज ‘बैटल ऑफ गलवान’ से नहीं टकराएगी – वाईआरएफ एक नई तारीख तय करेगा… आदित्य चोपड़ा ने सलमान खान के लिए जगह छोड़ी है, जिसके चलते ‘अल्फा’ की पहले से घोषित रिलीज तारीख 17 अप्रैल 2026 को बदल दी गई है ताकि ‘बैटल ऑफ गलवान’ से सीधा टकराव न हो। वाईआरएफ ने ‘अल्फा’ के लिए 17 अप्रैल 2026 की तारीख निर्धारित की थी, लेकिन अब निर्माता अगले कुछ महीनों में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्मों के कैलेंडर का मूल्यांकन करने के बाद नई रिलीज तारीख की घोषणा करेंगे।

  • Related Posts

    Honey Singh: रैपर ने अश्लील वीडियो का ठिकरा जेनजी पर फोड़ा, जानें सफाई में गायनोलॉजिस्ट का नाम क्यों लिया?

    Honey Singh: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और गायक हनी सिंह विवादों में हैं। दरअसल, दिल्ली में एक कॉन्सर्ट में उन्होंने ठंड और यौन संबंधों पर बेहद आपत्तिजनक बातें की थीं।…

    Priya Kapur ने संजय कपूर और करिश्मा कपूर के 10 साल पुराने तलाक का इस्तेमाल किया, जानिए उन्होंने क्या नई मांग रखी।

    Priya Kapur: संजय कपूर हालांकि इस दुनिया से चले गए हैं, लेकिन उनकी संपत्ति और वसीयत को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच उनकी पत्नी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights