Heart-Healthy Foods: These 5 Superfoods are the Enemies of Heart Blockage, Reveals a Renowned Doctor.
Heart Blockage Foods: हार्ट ब्लॉकेज एक गंभीर समस्या है जिसके बारे में रोगी को पहले पता नहीं चलता। लेकिन जब यह अचानक से बढ़ने लगता है, तो यह हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर और स्ट्रोक जैसी खतरनाक स्थितियों को जन्म देता है, जो कभी-कभी जानलेवा साबित हो सकती हैं। हार्ट ब्लॉकेज के बढ़ने के प्रमुख कारणों में ब्लड प्रेशर, मोटापा, डायबिटीज, धूम्रपान, तनाव और कोरोनरी बीमारी शामिल हैं। हार्ट ब्लॉकेज की स्थिति में दिल की धड़कन धीमी या पूरी तरह से रुक जाती है, जिससे दिल और दिमाग पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है और कभी-कभी यह घातक भी हो सकता है। नसों में इन रुकावटों को दूर करने वाले खाद्य पदार्थों की जानकारी नॉन-इनवेसिव कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. बिमल छाजेर द्वारा प्रदान की जा रही है।
हार्ट ब्लॉकेज के लिए कौन से खाद्य पदार्थ खाएं?
डॉक्टर डॉ. बिमल छाजेर अपनी हेल्थ वीडियो में बता रहे हैं कि हार्ट ब्लॉकेज के मरीजों को कौन-कौन से सब्जियां खानी चाहिए। उनका कहना है कि कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो दिल की धमनियों को खोलने में मदद कर सकते हैं। इस सूची में पहला नाम बीटरूट या चुकंदर का है, जिसे जूस या सब्जियों के रूप में खाया जा सकता है।
वीडियो देखें
इसमें नाइट्रिक ऑक्साइड होता है, जो दिल की धमनियों को चौड़ा करने और ब्लॉकेज को खत्म करने में मदद करता है। दूसरा फ़ूड बेरीज हैं; इनमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो हार्ट की धमनियों को चौड़ा करने में सहायक होते हैं। तीसरा अनार है, जो नाइट्रेट जारी करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने के साथ-साथ ब्लड प्रेशर को कम करने में भी सहायक होता है। इसी तरह, लहसुन भी अत्यंत लाभकारी होता है। इसमें एलिसिन नामक सल्फर यौगिक होता है जो ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करता है। इसे दो टुकड़ों में काटकर खाया जा सकता है। हल्दी भी हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद होती है, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं। यह नाइट्रिक ऑक्साइड का निर्माण करती है जिससे धमनियाँ चौड़ी होती हैं। इसके अलावा, पालक भी हार्ट ब्लॉकेज में बहुत फायदेमंद है और इससे स्वास्थ्य को अनेक लाभ मिलते हैं।
हार्ट ब्लॉकेज के लक्षण
हार्ट ब्लॉकेज के दौरान मरीज में कुछ लक्षण देखे जा सकते हैं। जैसे कि सांस की दिक्कत, सीने में दर्द, थकान के साथ चक्कर आना, पसीना आना और मतली। कुछ लोगों के हाथ-पैर सूजने लग जाते हैं और शरीर अचानक कमजोर महसूस करने लगता है। अगर इनमें से कोई भी लक्षण आप महसूस करते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सा संबंधी सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान कर रही हैं। यह किसी भी प्रकार से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; DNP इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।
