Kareena Kapoor: करीना कपूर जल्द ही प्रियंका चोपड़ा के वाराणसी को स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आने वाली हैं। हम उनकी आगामी फिल्म दायरा के बारे में बात कर रहे हैं, जिसके लिए हाल ही में एक महत्वपूर्ण अपडेट आया है। तरण आदर्श ने इस पर जानकारी साझा की है, जिसमें कुंभा यानी पृथ्वीराज सुकुमारन और करीना कपूर की दायरा की शूटिंग से लेकर रिलीज तक की जानकारी दी गई है। आइए जानते हैं ये लेटेस्ट अपडेट, जो फैंस के लिए बेहद खास है, क्योंकि लोग इसके लिए काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। मेघना गुलजार की इस फिल्म के बारे में लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं।
आखिर क्या है Kareena Kapoor की दायरा को लेकर अपडेट
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की दायरा की शूटिंग पूरी हो चुकी है। राजी और तलवार जैसी प्रशंसा प्राप्त फिल्मों के बाद, जंगली पिक्चर्स और निर्देशक मेघना गुलजार तीसरे सहयोग के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पोस्ट-प्रोडक्शन का कार्य आरंभ हो चुका है और यह फिल्म 2026 में रिलीज होगी। फैंस के लिए यह खबर निश्चित तौर पर खास है, क्योंकि 2026 की आगामी फिल्म के सूची में करीना कपूर की दायरा का नाम भी शामिल हो चुका है।”
दायरा और करीना कपूर को लेकर फैंस ने जाहिर की बेताबी
जानकारी के अनुसार, दायरा एक रोमांचक और दमदार क्राइम ड्रामा है, जिसे जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है। इसमें करीना कपूर के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में दिखाई देंगे। अभिनेता जल्दी ही प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू के साथ एसएस राजामौली की वाराणसी में नजर आएंगे। कुंभा के किरदार में उनके लुक की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है, लेकिन इस सब के बीच दायरा को लेकर आया अपडेट फैंस के लिए उत्साहजनक है।
2026 में निश्चित तौर पर इस फिल्म का लोगों के बीच चर्चा का विषय रहने वाला है।



