मनोरंजन

Mark Box Office Collection Day 1: क्या ‘धुरंधर’ की लहर ने किच्चा सुदीप की ‘मार्क’ को पीछे छोड़ दिया? जानें साउथ फिल्म की स्थिति।

Mark Box Office Collection Day 1: क्रिस्मस डे पर किच्चा सुदीप की फिल्म मार्क रिलीज हुई है। इस साउथ मूवी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। किच्चा सुदीप की यह फिल्म का बजट लगभग 40 करोड़ बताया जा रहा है और यह ‘मैक्स’ का सीक्वल है। मार्क के रिलीज होते ही इसे सकारात्मक रिव्यू मिले और फैंस ने किच्चा की सराहना की। लेकिन सबसे बड़ा सवाल था, क्या ये रणवीर सिंह की हिट फिल्म धुरंधर का मुकाबला कर पाएगी। इस सवाल का जवाब ऑपनिंग डे के कलेक्शन ने दिया।

Mark Box Office Collection Day 1 पर ‘धुरंधर’ का असर?

किच्चा सुदीप की मार्क ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस साउथ फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह था, लेकिन थिएटर तक दर्शकों की संख्या उतनी नहीं पहुंची, जितनी अपेक्षित थी। फिर भी, क्रिस्मस पर रिलीज हुई 9 साउथ फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई मार्क ने की है।

MARK-FILM Mark Box Office Collection Day 1: क्या 'धुरंधर' की लहर ने किच्चा सुदीप की 'मार्क' को पीछे छोड़ दिया? जानें साउथ फिल्म की स्थिति।
पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

यह एक एक्शन और थ्रिल से भरी हुई फिल्म है। हालांकि, मार्क आदित्यधर की धुरंधर के मुकाबले पिछड़ती दिख रही है, जिसने क्रिस्मस पर 26 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। इसका बजट लगभग 40 करोड़ है। विजय कार्तिकेय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नवीन चंद्र, शाइन टॉम चाको और योगी बाबू जैसे कलाकार शामिल हैं। कमाई के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

किच्चा सुदीप की फिल्म ‘मार्क’ की कहानी क्या है?

‘मार्क’ फिल्म की कहानी एक निलंबित पुलिस वाले अजय मार्कंडेय के इर्द-गिर्द घूमती है। किच्चा सुदीप इस पुलिसवाले के रोल में हैं। वे लापता बच्चों की तलाश में नेताओं और राजनीति के साथ टकराते हुए नजर आते हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि न्याय के लिए वह किस प्रकार अपने अधिकारों से लड़ते हैं और नेता अपनी सत्ता का किस तरह उपयोग करते हैं। इस फिल्म में एक्शन और थ्रिलर का अच्छा मिश्रण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights