Dhurandhar Box Office Collection Day 21: बॉलीवुड में इस साल सबसे अधिक कमाई करने वाली मूवी ‘धुरंधर’ बन गई है। इसने साउथ की हिट मूवी ‘कांतारा चैप्टर 1’ और विक्की कौशल की ‘छावा’ को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, क्रिस्मस डे पर यह वो रिकॉर्ड नहीं बना सकी, जिसकी उम्मीद फैंस और मेकर्स को थी। आदित्य धर की हिट फिल्म ने शानदार कमाई की, लेकिन फिर भी कुछ कमी रह गई। इस वीकेंड पर यह मूवी 1 हजार करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने की संभावना रखती है।
Dhurandhar Box Office Collection Day 21 कितना हुआ?
धुरंधर ने रिलीज के 21वें दिन 26 करोड़ का बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन किया है। क्रिस्मस डे पर यह कलेक्शन अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है, लेकिन यह मूवी एक हजार करोड़ रुपए नहीं कमा सकी है।

धुरंधर ने भारत में 633.50 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। वहीं, इसका वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अभी तक 935.75 करोड़ रुपए हो चुका है। इस वीकेंड पर यह फिल्म एक हजार करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। कमाई के यह आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
‘धुरंधर’ का डंका दुनियाभर में बज रहा
आपको बता दें, ‘धुरंधर’ एक भारतीय जासूस की कहानी है, जो पाकिस्तान में जाकर जासूसी करता है। इसमें पाकिस्तान के गैंगेस्टर रहमान डकैत का किरदार निभा रहे अक्षय खन्ना की जमकर तारीफ हो रही है। साथ ही, धुरंधर में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे बड़े कलाकार भी हैं। सारा अर्जुन की एक्टिंग भी दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। इस समय धुरंधर का क्रेज पूरी दुनिया में बढ़ रहा है। इस बॉलीवुड फिल्म की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि, इसके सामने ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ जैसी फिल्म भी टिक नहीं सकी है।



