सलमान खान ने सबके समाने मजाक बनाया, शेरा ने इस तरह से दी प्रतिक्रिया, लोग बोले ‘बॉडीगार्ड कौन है’

Salman Khan: सलमान खान का बॉडीगार्ड शेरा के साथ खास कनेक्शन में कोई संदेह नहीं है। इसी बीच, उन्हें अरबाज खान और शुरा खान की एनिवर्सरी पार्टी में देखा गया। इस दौरान सलमान ने अपने बॉडीगार्ड के साथ चुटकी लेते हुए जो अंदाज दिखाया, वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। पैप्स के सामने सलमान खान ने शेरा के बारे में इशारों में कुछ ऐसा कहा कि लोग इसे लेकर मजे ले रहे हैं। दोनों की बॉंडिंग को लेकर यूजर्स भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर वीडियो देखने के बाद लोग क्यों पूछ रहे हैं कि बॉडीगार्ड कौन है।

आखिर क्यों Salman Khan ने ली शेरा की फिरकी

अरबाज खान और शुरा खान की एनिवर्सरी पार्टी में पहुंचे सलमान खान ने पैप्स के सामने शेरा की चुटकी ली और इशारों में कहा, ‘कपड़े तो देखो शेरा के’। सलमान ब्लैक शर्ट और पैंट में दिखे, जबकि शेरा ने ब्लैक टी-शर्ट और पैंट के साथ जैकेट पहन रखा था। इस वीडियो में सलमान जिस अंदाज़ में शेरा का मजाक उड़ा रहे हैं, वह उनकी गहरी दोस्ती को दर्शाता है। यही वजह है कि लोग इस पर खूब मजे ले रहे हैं और कमेंट्स में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

शेरा ने सलमान खान के साथ इस तरह से किया रिएक्ट

जहां सलमान और शेरा के वीडियो पर एक यूजर ने कहा, “शेरा यह सोच रहा होगा कि बॉडीगार्ड कौन है।” वीडियो में शेरा जब सलमान को पकड़ता है, तो यह दोनों के बीच की नजदीकी को बयां करता है। एक अन्य यूजर ने लिखा, “सिर्फ शेरा और सलमान का रिश्ता ऐसा है, वरना कोई बॉडीगार्ड के साथ ऐसा नहीं करता।” कुछ लोग सलमान की उदारता की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ ने शेरा को सबसे ज्यादा वफादार बताया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही ‘बैटल ऑफ गलवान’ में नजर आएंगे, और उनकी पिछली फिल्म ‘सिकंदर’ है।

  • Related Posts

    Honey Singh: रैपर ने अश्लील वीडियो का ठिकरा जेनजी पर फोड़ा, जानें सफाई में गायनोलॉजिस्ट का नाम क्यों लिया?

    Honey Singh: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और गायक हनी सिंह विवादों में हैं। दरअसल, दिल्ली में एक कॉन्सर्ट में उन्होंने ठंड और यौन संबंधों पर बेहद आपत्तिजनक बातें की थीं।…

    Priya Kapur ने संजय कपूर और करिश्मा कपूर के 10 साल पुराने तलाक का इस्तेमाल किया, जानिए उन्होंने क्या नई मांग रखी।

    Priya Kapur: संजय कपूर हालांकि इस दुनिया से चले गए हैं, लेकिन उनकी संपत्ति और वसीयत को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच उनकी पत्नी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights