Anil Kapoor: अनिल कपूर 24 दिसंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 69 साल की उम्र में भी एक्टर की फिटनेस देखकर कोई यकीन नहीं कर सकता। वह अपनी फिटनेस से सभी को प्रभावित करते हैं। आइए जानते हैं उनकी फिटनेस से जुड़ी 5 खास बातें, जो उन्हें खास बनाती हैं। क्यों वह अपने चाहने वालों के लिए फिटनेस इंस्पिरेशन बन चुके हैं। उनकी बेटी सोनम कपूर और अन्य को-स्टार्स ने उनके फिटनेस के बारे में कुछ ऐसी बातें साझा की हैं जो उनके जुनून को दर्शाती हैं।
अनिल कपूर अपने ट्रेनर को बारीकी से फॉलो करते हैं
अनिल कपूर ने यह स्वीकार किया है कि उनके ट्रेनर उनकी मार्गदर्शक हैं और वह उन्हें बारीकी से फॉलो करते हैं। वर्कआउट के साथ-साथ वे अपने फिटनेस को संतुलित रखने की कोशिश करते हैं, विशेषकर कैमरे के सामने खुद को अच्छे महसूस करने के लिए।
योग टीचर को क्यों रखते थे अनिल कपूर
सिद्धार्थ कानन के साथ एक इंटरव्यू में, आशीष विद्यार्थी ने बताया कि अनिल कपूर शुरुआती दिनों से ही फिटनेस के प्रति जुनूनी थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि वे हमेशा अपने योग टीचर के साथ रहते थे, जो उन्हें एक्सरसाइज कराते थे।
सुबह की शुरुआत और डाइट पर अनिल कपूर का ध्यान
अनिल कपूर का मानना है कि वर्कआउट से ज्यादा महत्वपूर्ण उनकी डाइट होती है, जो उनकी ताकत और स्टेमिना बढ़ाने में मददगार है। वे सुबह उठकर पानी पीते हैं और दिनभर में कम से कम 4 से 5 लीटर पानी का सेवन करते हैं।
कार्डियो और वर्कआउट को विशेष महत्व
अनिल कपूर सुबह 6 बजे वार्म अप के लिए 10 मिनट जरूर निकालते हैं, इसके बाद वे रोज़ रनिंग करते हैं और फिर कार्डियो का अभ्यास करते हैं। फिटनेस के लिए वे हफ्ते में 3 दिन जिम जाकर 45 मिनट कार्डियो करते हैं।
स्मोकिंग और अल्कोहल से दूरी
डॉ. शिव कुमार सरीन की किताब ‘ओन योर बॉडी: ए डॉक्टर्स लाइफ-सेविंग टिप्स’ के लॉन्चिंग पर सोनम कपूर ने बताया कि उनके पिता अनिल कपूर अल्कोहल और स्मोकिंग से दूर रहते हैं, जो उनकी फिटनेस के लिए स्पष्ट रूप से महत्वपूर्ण है।
अनिल कपूर ने यह भी कहा है कि अच्छी नींद, डाइट और वर्कआउट के साथ-साथ सकारात्मक रहना और खुशहाल जीवन जीना भी फिटनेस का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे आपको अपनाना चाहिए। अनिल कपूर जल्द ही ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आने वाले हैं।
हमारी तरफ से एक्टर को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएँ।



