Avatar: Fire And Ash Box Office Earnings on Day 4: क्या ‘धुरंधर’ के सामने जेम्स कैमरून ने सरेंडर किया? कमाई में आया बड़ा ट्विस्ट

Avatar: Fire And Ash Box Office Collection Day 4: जेम्स कैमरुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ 19 दिसंबर को रिलीज हुई थी। यह ‘अवतार’ फिल्म का तीसरा भाग है। इसमें प्रोड्यूसर जेम्स कैमरुन ने ‘अवतार: द वे ऑफ वाटर’ की कहानी को आगे बढ़ाया है। पैंडोरा वासी इस बार दो दुश्मनों का सामना करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म का बजट लगभग 400 मिलियन डॉलर है। मूवी ने अपनी कमाई से दुनियाभर में धूम मचाई है। लेकिन भारत में चौथे दिन इस मूवी को बड़ा झटका लगा है, जिसका कारण धुरंधर फिल्म को माना जा रहा है।

Avatar: Fire And Ash Box Office Collection Day 4 में गिरावट

‘अवतार: फायर एंड ऐश’ रिलीज के तीन दिन के भीतर ही मूवी ने 345 मिलियन डॉलर की कमाई कर ली है। यह वैश्विक स्तर पर एक बड़ा आंकड़ा है। हालांकि, भारत में ‘अवतार 3’ को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है।

Avatar-3 Avatar: Fire And Ash Box Office Earnings on Day 4: क्या 'धुरंधर' के सामने जेम्स कैमरून ने सरेंडर किया? कमाई में आया बड़ा ट्विस्ट
पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

इसका कारण कहीं न कहीं ‘धुरंधर’ फिल्म को माना जा रहा है। रिलीज के चौथे दिन “अवतार: फायर एंड ऐश” की कमाई भारत में बहुत अधिक गिर गई है। इस फिल्म ने सोमवार को 8.50 करोड़ रुपए की कमाई की है, जबकि रविवार को यह कलेक्शन 25.75 करोड़ रुपए था। भारत में ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 19 करोड़ रुपए की कमाई की थी। अब तक यह मूवी भारत में कुल 75.75 करोड़ रुपए कमा चुकी है। कमाई के ये आंकड़े Sacnilk द्वारा जारी किए गए हैं।

भारत में ‘धुरंधर’ की सुनामी में जेम्स कैमरुन की अवतार: फायर एंड ऐश नहीं टिक पा रही

“अवतार: फायर एंड ऐश” की भारत में गिरती हुई कलेक्शन का मुख्य कारण आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ को माना जा रहा है, जिसने भारत में 870 करोड़ रुपए की कमाई की है। भारतीय दर्शकों के बीच इसका जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। यही वजह है कि, जेम्स कैमरुन की तकनीकी रूप से उन्नत यह फिल्म भारत में टिकने में असफल हो रही है। शुरुआत में इस हॉलीवुड फिल्म ने ‘धुरंधर’ की सुनामी का सामना किया, लेकिन अब यह स्थायी रूप से टिकती नहीं दिख रही है।

  • Related Posts

    Honey Singh: रैपर ने अश्लील वीडियो का ठिकरा जेनजी पर फोड़ा, जानें सफाई में गायनोलॉजिस्ट का नाम क्यों लिया?

    Honey Singh: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और गायक हनी सिंह विवादों में हैं। दरअसल, दिल्ली में एक कॉन्सर्ट में उन्होंने ठंड और यौन संबंधों पर बेहद आपत्तिजनक बातें की थीं।…

    Priya Kapur ने संजय कपूर और करिश्मा कपूर के 10 साल पुराने तलाक का इस्तेमाल किया, जानिए उन्होंने क्या नई मांग रखी।

    Priya Kapur: संजय कपूर हालांकि इस दुनिया से चले गए हैं, लेकिन उनकी संपत्ति और वसीयत को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच उनकी पत्नी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights