Dhurandhar: पिछले तीन हफ्तों से देश और दुनिया में आदित्य धर की मूवी धुरंधर का जलवा देखने को मिल रहा है। हर जगह रणवीर सिंह और रहमान डकैत का किरदार निभाने वाले अक्षय खन्ना की प्रशंसा हो रही है। इस फिल्म की सफलता के बाद योग गुरु स्वामी रामदेव का रिएक्शन आया है। उन्होंने मूवी के अभिनेता रणवीर सिंह को लेकर एक ऐसा किस्सा साझा किया है, जिसे सुनकर यूजर्स दंग रह गए हैं। इसी के साथ फैंस की तरफ से जमकर प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।
Dhurandhar रणवीर सिंह को जब स्वामी रामदेव ने कंधों पर उठाया
बाबा रामदेव के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, “धुरंधर के रणवीर सिंह को पटका तो आया सलमान खान का फोन?” इस वीडियो में योग guru ने बताया कि, धुरंधर के रणवीर सिंह को एक बार उन्होंने कंधों पर उठाकर हवा में घुमा दिया था।
देखें वीडियो
इसके बाद एक्टर की हालत खराब हो गई थी। रणवीर सिंह को चिल्लाते हुए कहना पड़ा था कि, बाबा छोड़ दो, मैं मर जाऊंगा। इस घटना के बाद योग guru के पास सलमान खान और धमेद्र की तरफ से फोन आया था। उन्होंने कहा था कि, बहुत अच्छा किया, यह हम सभी को ललकारता है। स्वामी रामदेव द्वारा सुनाया गया यह किस्सा लोगों को खासा पसंद आ रहा है। बता दें, यह घटना साल 2016 की है, जब बाबा रामदेव ने रणवीर सिंह को अपने कंधों पर उठाया था।
बाबा रामदेव का वीडियो देख यूजर्स क्या कह रहे हैं?
धुरंधर अभिनेता रणवीर सिंह से संबंधित इस किस्से को जानने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की ओर से बड़ी संख्या में प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘धुरंधर, हमारे योग की शक्ति देखी है, हमारे गुरु जी ने जबरदस्त टांगा, मजा आ गया।’ दूसरा कहता है, ‘मजा आ गया।’ तीसरा यूजर लिखता है, ‘आपके घी में मिलावट है’। इस तरह स्वामी रामदेव के इस वायरल वीडियो पर यूजर्स ने ढेर सारी प्रतिक्रियाएं दी हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर उपलब्ध वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी तरह के दावों और तथ्य की पुष्टि नहीं करता है।



