Dhurandhar Box Office Collection Day 16: रणवीर सिंह की धुरंधर का इतना बड़ा प्रभाव देखा जा रहा है कि इसके सामने अवतार फायर एंड ऐश की भी आवाज थम चुकी है। फिल्म शुरू होते ही बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है, लेकिन दर्शक इसे जल्दी ही भूल जाते हैं, जबकि धुरंधर देखकर ऐसा लगता है कि यह रुकने का नाम नहीं ले रही है, तभी तो 2200 करोड़ के बजट में बनी अवतार 3 को भी पीछे छोड़ चुकी है। जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी अवतार फायर एंड ऐश के सामने रणवीर सिंह और अक्षय कुमार की धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 16 की ताकत को देखा गया।
Dhurandhar Box Office Collection Day 16 को देखकर उछल पड़ेंगे रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के फैंस
धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 16 की बात करें तो तीसरे शनिवार को आदित्य धर की फिल्म ने 33.5 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म में लगभग डेढ़ घंटे से ज्यादा अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत का किरदार निभाया है, और यही वजह है कि रणवीर सिंह के साथ उनकी जोड़ी देखकर फैंस हर रोज प्यार लुटा रहे हैं। जिस तरह से इस फिल्म को रोमांचक ट्विस्ट के साथ समाप्त किया गया, उसने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है और पार्ट 2 का ऐलान ने उन्हें फिर से इसे देखने के लिए प्रेरित किया है।
अवतार फायर एंड ऐश के सामने भी धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 16 ने नहीं टेके घुटने
भारत में रिलीज हुई धुरंधर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 16 में 33 करोड़ रहा है। कुल मिलाकर फिल्म का कलेक्शन 520 करोड़ से ज्यादा बताया जा रहा है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर में अक्षय खन्ना, रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त और आर माधवन जैसे सितारे भी शामिल हैं। इसने अवतार 3 को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 यानी शनिवार को 22.35 करोड़ रहा, जो निश्चित रूप से उम्मीद से कम है।
धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 16 का जोश देखकर इतना तो स्पष्ट है कि रणवीर सिंह अभी और भी धमाल मचाने वाले हैं।



