Dhurandhar Box Office Earnings on Day 15: How Much Did the Most Expensive Film ‘Avatar: Fire and Ash’ Impact ‘Dhurandhar’? Find Out Before You Decide to Watch This Weekend!

Dhurandhar Box Office Collection Day 15: धुरंधर की रिलीज को 15 दिन हो चुके हैं, और इसका जादू अभी भी कायम है। इस बीच, 19 दिसंबर को रिलीज हुई जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ के बारे में कहा जा रहा था कि इसका धुरंधर पर असर पड़ेगा। यदि आप इस वीकेंड पर इनमें से कोई भी फिल्म देखने की योजना बना रहे हैं, तो पहले इनका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देख लें। इससे आपको पता चल जाएगा कि दर्शकों को कौन सी फिल्म पसंद आ रही है?

Dhurandhar Box Office Collection Day 15 ने कितने कमाए?

धुरंधर ने रिलीज के 15वें दिन 22.50 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। भारत में इस फिल्म की कुल कमाई 483 करोड़ रुपए हो चुकी है। वहीं, धुरंधर का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 737.5 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

11-4 Dhurandhar Box Office Earnings on Day 15: How Much Did the Most Expensive Film 'Avatar: Fire and Ash' Impact 'Dhurandhar'? Find Out Before You Decide to Watch This Weekend!

यह फिल्म वीकेंड पर 2025 की सबसे सफल फिल्म छावा के 800 करोड़ के कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ने की संभावना है। 280 करोड़ की लागत से बनी रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का जादू देश और दुनिया की ऑडियंस पर छाया हुआ है। यह एक भारतीय जासूस की कहानी है, जो पाकिस्तान में जाकर जासूसी करता है, जिसमें रहमान डकैत की कहानी दिखाई गई है, जिसे अक्षय खन्ना ने बेहतरीन तरीके से निभाया है। उनकी शानदार एक्टिंग की तारीफ हो रही है। धुरंधर में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे प्रमुख कलाकार भी हैं। धुरंधर की कहानी ने दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई की है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

‘अवतार: फायर एंड ऐश’ का धुरंधर पर क्या असर पड़ा?

अवतार का पार्ट 3 ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ 19 दिसंबर को रिलीज हो चुका है। इस फिल्म का बजट 400 मिलियन डॉलर है, जो 2025 की सबसे महंगी फिल्म है। इस मूवी का इंतजार न केवल भारत में, बल्कि दुनियाभर के लोगों द्वारा किया गया था।

87 Dhurandhar Box Office Earnings on Day 15: How Much Did the Most Expensive Film 'Avatar: Fire and Ash' Impact 'Dhurandhar'? Find Out Before You Decide to Watch This Weekend!

इस हॉलीवुड फिल्म के रिलीज होने के बाद कहा गया था कि इसका धुरंधर पर असर पड़ेगा। यदि आप इस वीकेंड में दोनों में से किसी भी फिल्म को देखने की योजना बना रहे हैं, तो बता दें, ‘अवतार: फायर और ऐश’ ने अपने ओपनिंग डे पर 20 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। वहीं, धुरंधर ने शुक्रवार को 22.50 करोड़ रुपए कमाए हैं। कलेक्शन के ये आंकड़े बताते हैं कि अवतार 3 का रणवीर सिंह की फिल्म पर विशेष प्रभाव नहीं पड़ा है।

  • Related Posts

    Honey Singh: रैपर ने अश्लील वीडियो का ठिकरा जेनजी पर फोड़ा, जानें सफाई में गायनोलॉजिस्ट का नाम क्यों लिया?

    Honey Singh: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और गायक हनी सिंह विवादों में हैं। दरअसल, दिल्ली में एक कॉन्सर्ट में उन्होंने ठंड और यौन संबंधों पर बेहद आपत्तिजनक बातें की थीं।…

    Priya Kapur ने संजय कपूर और करिश्मा कपूर के 10 साल पुराने तलाक का इस्तेमाल किया, जानिए उन्होंने क्या नई मांग रखी।

    Priya Kapur: संजय कपूर हालांकि इस दुनिया से चले गए हैं, लेकिन उनकी संपत्ति और वसीयत को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच उनकी पत्नी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights